फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   bihar news indraneel kumar returns from chicago to celebrate chhath puja after 10 years

Bihar News: अमेरिका से 10 साल बाद लौटे इंद्रनील ने मनाई छठ पूजा, कहा- मां के ठेकुआ की खुशबू आज भी याद है

Tue, 28 Oct 2025 01:48 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 28 Oct 2025 01:48 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के भगवानपुर निवासी इंद्रनील कुमार 10 साल बाद अमेरिका के शिकागो से लौटकर अपने परिवार के साथ छठ पूजा मनाने पहुंचे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर इंद्रनील ने कहा कि ऐसा सुख और समृद्धि कहीं और नहीं मिल सकता।

विज्ञापन
bihar news indraneel kumar returns from chicago to celebrate chhath puja after 10 years
इंद्रनील कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के शिकागो शहर से 10 वर्ष बाद छठ पूजा में अपने देश लौटे मुजफ्फरपुर के इंद्रनील कुमार ने कहा कि ऐसा सुख और समृद्धि संसार में कहीं नहीं मिल सकता। उन्होंने बताया कि मां के हाथ की बनी ठेकुआ प्रसाद को यूएस लेकर जाएंगे और अपने दोस्तों को खिलाएंगे। साथ ही बताएंगे कि यह हमारा देश है और यह हमारा सबसे खूबसूरत पर्व छठ पूजा की अनूठी परंपरा है।
विज्ञापन


दरअसल, मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी इंद्रनील कुमार शिकागो में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वे 10 वर्ष बाद छठ पर्व मनाने अपने घर लौटे हैं। पूजा संपन्न होने के बाद उन्होंने अपने भाव प्रकट करते हुए कहा कि वे लगातार पिछले 10 वर्षों से अमेरिका में रह रहे हैं। हर बार बिहार तो आते थे, लेकिन छठ पर्व के समय आने का मौका नहीं मिला था। इस बार 10 साल बाद पूरे परिवार के साथ छठ मनाने का अवसर मिला, जिससे वे बेहद खुश हैं।
विज्ञापन


इंद्रनील ने बताया कि पहले उनकी मां छठ व्रत करती थीं, लेकिन उनके निधन के बाद अब उनकी बुआ और सासू मां इस महापर्व को करती हैं। उन्होंने कहा, “आज भी मां के हाथ की बनी हुई ठेकुआ की याद बहुत आती है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2019 में इंद्रनील की शादी मुजफ्फरपुर की शांति शर्मा से हुई थी। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी अमेरिका में रहने लगे। शांति शर्मा एक बेवरेज कंपनी में अच्छे पद पर कार्यरत हैं। वे समय-समय पर बिहार आती थीं, लेकिन अब तक छठ पर्व एक साथ मनाने का मौका नहीं मिला था। इस बार दोनों अपनी तीन वर्ष की बेटी के साथ मुजफ्फरपुर आए हैं। उनकी बेटी का जन्म अमेरिका में हुआ है।


ये भी पढ़ें: Chhath Puja: सीएम नीतीश समेत लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य, बिहार के घाटों पर उमड़ी भीड़

इंद्रनील के पिता ने बताया कि पहले उनकी पत्नी छठ पूजा करती थीं, लेकिन उनके निधन के बाद अब उनकी बहन यानी इंद्रनील की बुआ यह व्रत करती हैं। वे घर से कुछ ही दूरी पर रहती हैं। इस बार 10 वर्षों के बाद बेटा, बहू और नातिन साथ आए हैं। जल्द ही पूरा परिवार वापस लौटेगा, लेकिन इस बार छठ पर्व को पूरे आनंद और भावनाओं के साथ मनाया गया। इंद्रनील इस पर्व को देखकर भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed