फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: Bike riding miscreants shot a woman; incident happened while she was going to duty in morning

Bihar News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला को गोली मारी; मुजफ्फरपुर शहर में सुबह ड्यूटी पर जाने के दौरान वारदात

Tue, 25 Jun 2024 01:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 25 Jun 2024 01:07 PM IST
सार

Muzaffarpur News: डीएसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि अपराधियों द्वारा एक महिला को गोली मारी गई है। घटना की जांच की जा रही है। महिला बेला इंडस्ट्रियल एरिया में किसी कंपनी में काम करती है। आज काम करने के लिए वह यहां पर आई हुई थी। इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Muzaffarpur: Bike riding miscreants shot a woman; incident happened while she was going to duty in morning
घटनास्थल पर जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में सुबह ड्यूटी पर जाने के दौरान एक महिला को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। यह घटना बेला थाना क्षेत्र स्थित सनशाइन स्कूल के पास की है। घटना के बाद अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि महिला को तीन गोलियां लगी हैं। गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला की पहचान मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग रोड निवासी संस्कृति वर्मा (27) के रूप में की गई है। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, जिले के बेला इंडस्ट्रियल एरिया फेज टू के पास दिनदहाड़े बेखौफ होकर पहुंचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, घायल महिला को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना को लेकर बताया जा रहा है कि पीड़िता संस्कृति वर्मा बेला की एक कंपनी में बतौर ऑपरेटर काम करती हैं। आज काम करने के लिए आईं वैसे ही पूर्व से घात लगाकर बैठे पल्सर बाइक सवार तीन अपराधियों में से एक ने बाइक से उतरकर महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में महिला को तीन गोलियां लग गईं। इसके बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि अपराधियों द्वारा एक महिला को गोली मारी गई है। घटना की जांच की जा रही है। महिला बेला इंडस्ट्रियल एरिया में किसी कंपनी में काम करती है। आज काम करने के लिए वह यहां पर आई हुई थी। इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। पूरे मामले की जांच की जा रही है और आसपास के लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed