फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Husband arrested for beating and brutalizing his wife in Muzaffarpur

Bihar News: पति की खौफनाक हरकत, गर्म लोहे से दागे पत्नी के हाथ-पैर, गुप्तांग में डाला मिर्च पाउडर, जानें मामला

Tue, 17 Jun 2025 12:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 17 Jun 2025 12:12 PM IST
सार

महिला के आवेदन पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शादी 2015 में हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। अवैध संबंध के शक में महिला के साथ पति और उसके परिवार ने अमानवीयता की हदें पार कर दीं।

विज्ञापन
Bihar News: Husband arrested for beating and brutalizing his wife in Muzaffarpur
देवरिया थाना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थाना क्षेत्र के देवरिया कोठी इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया। अवैध संबंध के शक में पति और उसके परिवार वालों ने महिला के साथ हैवानियत की हद पार कर दी। पहले महिला के हाथ पैर को रस्सी से बांध कर पिटाई की और फिर उसके बाद गर्म लोहे से हाथ पैर दाग दिए। इतना ही नहीं महिला के अंतरंग नाजुक अंग में मिर्च पाउडर डाल कर तड़पने के लिए छोड़ दिया। मामले की जानकारी के बाद पहुंचे पीड़िता के परिजनों ने उसे स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है। पीड़िता के आवेदन पर प्रताड़ित करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया गया है कि देवरियाकोठी इलाके के एक गांव में पत्नी के अवैध संबंध के शक में पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। आरोपी पति ने महिला के नाजुक अंग में मिर्च पाउडर लगा दिया और फिर मन नहीं भरा तो लोहे को गर्म कर उसके अंगों को दाग दिया। गंभीर हालत में दो दिनों तक घर में बंद कर रखा। इस घटना की जानकारी जब पड़ोसियों द्वारा महिला की मायके वालों को दी गई तो उनका भाई पहुंचा और आनन फानन में जख्मी महिला को पारू प्रखंड क्षेत्र के पीएचसी ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है। इस मामले में को लेकर महिला ने देवरिया थाने में पति शत्रुघ्न राय के साथ ही उसके परिवार वालों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कैबिनेट में सीएम नीतीश ने 20 प्रस्ताव पर लगाई मुहर, नौकरी के लिए विभागों में नए पदों का सृजन
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने दिए गए आवेदन में पीड़िता महिला ने बताया है कि उसका पति का स्थानीय बाजार में एक कास्मेटिक की एक छोटी दुकान चलाता है। हमारे तीन बच्चे हैं और मेरी शादी आज से दस वर्ष पूर्व वर्ष 2015 में हुई थी। मेरे पति को शक है कि उसका गांव में एक व्यक्ति से अवैध संबंध है काफी मना किया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। इस पर कहा कि डॉक्टर से जांच करवा लेते हैं, लेकिन मारने-पीटने लगा और फिर मेरे गर्दन दबाकर हत्या करने पर उतारू हो गए।

ये भी पढ़ें- सीवान में होमगार्ड जवान ने कर लिया सुसाइड, ड्यूटी के दौरान थाने में खुद को मार दी गोली

वही इस पूरे मामले की लेकर के देवरिया थाना प्रभारी रामविनय कुमार ने बताया कि एक महिला के द्वारा आवेदन दिया गया था। उसके साथ में पति और उसके परिवार के सदस्य ने प्रताड़ित किया है और बेरहमी से मारपीट की गई है। मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है और अब करवाई कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed