Bihar News: सीवान में होमगार्ड जवान ने कर लिया सुसाइड, ड्यूटी के दौरान थाने में खुद को मार दी गोली
Siwan News: थाना प्रभारी राजशेखर ने बताया कि राजकुमार गोंड थाना में तैनात थे। अचानक ड्यूटी के दौरान अपने सिर में गोली मार ली। वरीय अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान के असाव थाना में तैनात होमगार्ड जवान राजकुमार गोंड ने आत्महत्या कर ली। उसने सोमवार को ड्यूटी के दौरान थाना परिसर में अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर ली। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही अन्य पुलिसकर्मी मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक राजकुमार की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटन के बाद वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।
एसपी ने दिया उच्च स्तरीय जांच के आदेश
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद या मानसिक तनाव हो सकता है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीवान के एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
बिहार पुलिस के जवान ने खुद के सिर में मारी गोली, रेफर के दौरान हुई मौत
राजकुमार सामान्य रूप से अपनी ड्यूटी निभाते थे
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थितियां थीं, इन्होंने एक जिम्मेदार जवान को इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर किया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि किस कारण होमागार्ड जवान ने ऐसा कदम उठाया यह जांच का विषय है। इस घटना ने थाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और जवानों की मानसिक स्थिति पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। इधर, होमगार्ड जवान राजकुमार गोंड की आत्महत्या से उनके परिवार और पुलिस विभाग में शोक की लहर है। सहकर्मियों का कहना है कि राजकुमार सामान्य रूप से अपनी ड्यूटी निभाते थे और कोई बड़ा विवाद सामने नहीं आया था। पुलिस ने उनके परिवार से संपर्क कर घटना की जानकारी दी और जांच में सहयोग मांगा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.