{"_id":"6759bab8070b3238cb0535a9","slug":"bihar-news-high-voltage-drama-between-man-and-woman-on-road-in-muzaffarpur-video-surfaced-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: महिला ने युवक को जड़े कई थप्पड़... हाथापाई भी की, सड़क पर चला हाई-वोल्टेज ड्रामा; पीड़ित बोला- ये तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: महिला ने युवक को जड़े कई थप्पड़... हाथापाई भी की, सड़क पर चला हाई-वोल्टेज ड्रामा; पीड़ित बोला- ये तो...
Wed, 11 Dec 2024 09:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 11 Dec 2024 09:45 PM IST
सार
Muzaffarpur News: सड़क पर महिला और पुरुष के झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो नाटकीय झगड़े को देखकर पुलिसकर्मियों ने अपना सिर पकड़ लिया। बाद में दोनों को लेकर थाने चली गई। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
सड़क पर झगड़ा करते महिला और पुरुष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के अति सुरक्षित और वीवीआईपी क्षेत्र कहे जाने वाले समाहरणालय परिसर रोड पर बुधवार को एक महिला और पुरुष के बीच जमकर हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ। पति-पत्नी के इस झगड़े ने सड़क पर अफरा-तफरी मचा दी। झगड़े के दौरान राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसने इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया।
विज्ञापन
क्या है मामला?
जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान महिला और पुरुष के बीच तीखी बहस के साथ हाथापाई भी हुई। महिला ने पुरुष को कई बार तमाचे जड़े, लेकिन पुरुष का कहना था कि महिला उसकी पत्नी नहीं है। उसने आरोप लगाया कि महिला जबरदस्ती उसके गले पड़ रही है। वहीं, महिला ने दावा किया कि वह उसका पति है और वह समाज के सामने इस बात का सबूत देने को तैयार है।
विज्ञापन
पुलिस ने किया हस्तक्षेप
घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़ के बीच पुलिस मौके पर पहुंची। पति-पत्नी के इस नाटकीय झगड़े को देखकर पुलिसकर्मियों ने पहले तो सिर पकड़ लिया, लेकिन जल्द ही दोनों को समझा-बुझाकर थाने ले गई। वहीं, इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच, रास्ते से गुजर रहे कई लोगों ने वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में महिला और पुरुष को एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते और हाथापाई करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर बहस
वीडियो वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे पति-पत्नी का निजी मामला मानते हुए हस्तक्षेप न करने की बात कर रहे हैं। वहीं, कुछ इसे सार्वजनिक स्थल पर अनुचित व्यवहार बता रहे हैं।
इधर, नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि महिला और पुरुष के दावों की सच्चाई की पुष्टि की जा रही है। फिलहाल दोनों को थाने बुलाकर बयान दर्ज किए गए हैं और आगे की कार्रवाई की जाएगी।