फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News hajipur If you urinate here you will be in trouble you will have to do sit-ups in front of everyone

Bihar News: यहां पेशाब किया तो हो जाएगा बुरा, सभी के सामने लगानी होगी उठक-बैठक

Thu, 02 Jan 2025 09:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 02 Jan 2025 09:33 PM IST
सार

हाजीपुर के नगर परिषद एवं वैशाली जिला प्रशासन के संयुक्त रूप से प्रयास के बाद अब स्टेडियम का नव निर्माण किया जा रहा है। इसको लेकर स्टेडियम में पूरी तरीके से गाड़ी के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
Bihar News hajipur If you urinate here you will be in trouble you will have to do sit-ups in front of everyone
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाजीपुर में मात्र एक स्टेडियम अक्षयबट राय स्टेडियम बच्चों के खेलने के लिए नहीं, यह गाड़ी लगाने के लिए पार्किंग में यूज किया जाता था। लेकिन हाजीपुर के नगर परिषद एवं वैशाली जिला प्रशासन के संयुक्त रूप से प्रयास के बाद अब स्टेडियम का नव निर्माण किया जा रहा है, जिसको लेकर स्टेडियम में पूरी तरीके से गाड़ी के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। लगातार नगर परिषद की टीम के द्वारा स्टेडियम में खेल मैदान बनाने के लिए काम किया जा रहा है।

विज्ञापन


वहीं, स्टेडियम के अंदर मल मूत्र का त्याग एवं किसी भी गाड़ी को खड़ा करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन स्टेडियम में चोरी छुपे से गाड़ी स्टेडियम के अंदर प्रवेश कर लेते हैं तो मल मूत्र का त्याग भी स्टेडियम के अंदर ही लोगों के द्वारा कराया जाता है। इसी दौरान नगर परिषद के अतिक्रमण टीम के द्वारा आज हाजीपुर के अक्षय बट राय स्टेडियम में मल मूत्र त्याग करने वाले लोगों को भी नगर परिषद के टीम के द्वारा दंडित किया गया।
विज्ञापन




स्टेडियम में दो लोगों को मल मूत्र त्याग करते हुए नगर परिषद एवं पुलिस की टीम ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस के द्वारा स्टेडियम के बीच में ही दोनों को उठक-बैठक करना शुरू कर दिया। वहीं, स्टेडियम में लगे कई लोगों को गाड़ी का भी चालान काटा गया तो मल मूत्र त्याग करने वाले लोगों से जुर्माना वसूला गया। इस कार्रवाई के बाद स्टेडियम में गाड़ी लगाने वाले लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि शहर में खुले में लघु शंका करने वालों के विरुद्ध अक्षयवट राय स्टेडियम, गांधी चौक समेत कई जगहों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान 20 लोगों से जुर्माना वसूला गया। जुर्माना नहीं देने वालों को उठक बैठक कराया गया। वहीं सभी लोगों को शपथ दिलाया गया कि खुले में लघु शंका खुद भी नहीं करेंगे और दूसरों को भी नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि हमेशा शिकायत मिलती थी कि खेल मैदान में लोग खुले में लघु शंका करते हैं, जिसके कारण काफी गंदगी फैलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed