फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News Firing on Haleem Panchayat PACS president who went to get jalebi in Muzaffarpur

Bihar News: मुजफ्फरपुर में जलेबी लेने गए हलीम पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पर फायरिंग, राजनीतिक रंजिश की आशंका!

Thu, 15 Aug 2024 08:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 15 Aug 2024 08:03 PM IST
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में हलीम पंचायत के पैक्स अध्यक्ष लखींद्र पटेल को अपराधियों ने गोली मार जख्मी कर दिया। वे झंडोत्तोलन के लिए जलेबी लाने गए थे।

विज्ञापन
Bihar News Firing on Haleem Panchayat PACS president who went to get jalebi in Muzaffarpur
अस्पताल में भर्ती पैक्स अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष को घेरकर गोली मार दी। गोली लगने के बाद पैक्स अध्यक्ष लखींद्र पटेल घायल हो गए। आनन-फानन में इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। मामला साहेबगंज थाना एरिया का है।

विज्ञापन


घटना को लेकर बताया जा रहा है, पैक्स अध्यक्ष लखींद्र पटेल पिता स्वर्गीय मुनाका राय जलेबी लेने बाजार गए थे। इस दौरान दो बदमाश एक बाइक पर सवार होकर पहुंचे और पैक्स अध्यक्ष पर गोली चला दी। गोलीबारी देख पैक्स अध्यक्ष इससे बचने के लिए झुक गए, लेकिन गोली उनके कान के पास लग गई, जिसके बाद गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घायल पैक्स अध्यक्ष को गंभीर हालत में साहेबगंज पीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां गंभीर हालत के चलते उन्हें एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


घायल पैक्स अध्यक्ष के भाई कुंदन कुमार पटेल ने बताया, भाई को गोली मारकर दो बाइक सवार बदमाश फरार हो गए हैं। घायल लखींद्र पटेल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। इस घटना के पीछे की वजह राजनीतिक रंजिश की बात सामने आई है। लोगों के द्वारा बताया गया है कि कुछ लोगों को भाई के बढ़ते हुई कद से बहुत परेशानी थी। इसलिए लखींद्र पटेल को हटाना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मामले में एसडीओपी सरैया कुमार चंदन ने बताया कि गोलीबारी की घटना हुई है। साहेबगंज थाना क्षेत्र के हलीमपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष को बाइक सवार दो लोगों ने गोली मारी है। घायल का इलाज कराया जा रहा है और बयान लिया गया है। घटना के पीछे की जानकारी प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश की बात सामने आई है। फिलहाल, सभी बिंदुओं पर जांच किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed