फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News Fire broke out in bike agency in Vaishali due to short circuit many bikes burnt

Bihar News: शॉर्ट सर्किट के चलते बाइक एजेंसी में लगी आग, कई बाइकें जली, मौके पर मौजूद दमकल टीम

Tue, 21 Jan 2025 10:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 21 Jan 2025 10:23 PM IST
सार

बिहार के वैशाली में शॉर्ट सर्किट के चलते बाइक एजेंसी में आग लग गई। आग लगने से कई बाइकें जल गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News Fire broke out in bike agency in Vaishali due to short circuit many bikes burnt
जली हुई बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले में बेलसर थाना क्षेत्र के बेलसर बाजार स्थित हीरो मोटर साइकिल के कावेरी नामक एजेंसी में अचानक आग लग गई। बंद एजेंसी से धुआं निकलते देख लोगों का भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा स्थानीय थाना और फायर ब्रिगेड टीम को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में लगी हुई है। 

विज्ञापन


बताया गया कि एजेंसी के अंदर बंद सारा मोटर साइकिल जलकर खाक में तब्दील हो गया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बताया गया कि मंगलवार के दिन एजेंसी के मालिक के द्वारा एजेंसी को बंद कर चला गया था। लेकिन जैसे ही एजेंसी बंद हुई, उसके थोड़ी ही देर बाद एजेंसी से धुआं निकालने लगा, जिसे देखने के बाद स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा एजेंसी के मालिक को भी इसकी सूचना दी गई। सूचना पाते ही तमाम एजेंसी के कर्मचारी और मलिक भागे-भागे एजेंसी पर पहुंचे। जहां पर फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में लगी हुई है। 
विज्ञापन




आग बेकाबू हो चुकी है, एजेंसी के अंदर रखे हुए गाड़ी में आग लगने के कारण आग के लपेटे काफी ऊंचे उठ रही हैं। मौके पर कई दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गई हैं, जो आग पर काबू पाने में लगी हुई हैं। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि आग मोटरसाइकिल के एजेंसी में लगा हुआ है, जिस पर काबू पाने के लिए काम किया जा रहा है। जल्दी काबू पा लिया जाएगा, कितने की क्षति हुई है, इसका अभी आकलन नहीं हो सकता है। वहीं, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed