फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: fearless thieves stole a Scorpio in a few seconds In Muzaffarpur

Bihar News: बेखौफ चोरों ने चंद सेकंड में उड़ा दी स्कॉर्पियो, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात; पुलिस जांच में जुटी

Sun, 09 Mar 2025 05:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 09 Mar 2025 05:26 PM IST
सार

Bihar: घटना के बाद पीड़ित चालक ने काजी मोहम्मदपुर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। थाना प्रभारी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News: fearless thieves stole a Scorpio in a few seconds In Muzaffarpur
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अब चोर सिर्फ बाइक ही नहीं, बल्कि कार और एसयूवी भी चोरी करने लगे हैं। ताजा मामला काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के आम गोला नाका रोड का है, जहां चोरों ने रात के अंधेरे में एक स्कॉर्पियो चुरा ली। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


कैसे हुई चोरी?
चोरी हुई स्कॉर्पियो के चालक रामसिंहासन यादव ने बताया कि वे रात में अपने मालिक के एक रिश्तेदार को अस्पताल पहुंचाने के बाद घर लौटे थे। थकान के कारण वे गाड़ी खड़ी कर सो गए। सुबह उठे तो स्कॉर्पियो गायब थी। पहले आसपास खोजबीन की, लेकिन जब गाड़ी नहीं मिली, तो उन्होंने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। इसमें साफ दिखा कि चोर उनकी गाड़ी लेकर फरार हो चुके थे।
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद पीड़ित चालक ने काजी मोहम्मदपुर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। थाना प्रभारी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। आसपास के इलाकों में भी चोरों की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि चोरी हुई स्कॉर्पियो जल्द ही बरामद कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed