फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Elderly man beaten to death in land dispute in Muzaffarpur

Muzaffarpur News: जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट पीटकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 22 Aug 2024 12:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 22 Aug 2024 12:56 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में एक बुजुर्ग की पीट पीट कर हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर आरोपियों ने घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Bihar News: Elderly man beaten to death in land dispute in Muzaffarpur
बुजुर्ग की पीट पीटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर पंचायत वार्ड 10 के निवासी बिंदा लाल साह (65) का विवाद पूर्व से पड़ोस के लोगों के साथ में चल रहा था। देर रात को आरोपितों ने कई लोगों के साथ में घर में घुसकर विवाद शुरू कर दिया।

विज्ञापन


मृतक द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पर बिंदा साह की मौत हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से सभी आरोपी फरार हो गए। वहीं घटना की जानकारी के बाद परिजन में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पूरे मामले में अहियापुर थाना की पुलिस ने बताया कि दादर क्षेत्र में मारपीट में कुछ लोग घायल हुए हैं। एक शख्स की मौके पर मौत हो गई है। हत्या की बात बताई जा रही है। परिजनों द्वारा इसको लेकर शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। फिलहाल सभी आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed