{"_id":"68202f328c9eb029ef06ca5e","slug":"bihar-news-elder-brother-shot-and-killed-younger-brother-murder-case-vaishali-news-hajipur-bihar-police-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-2932515-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder Case : भागलपुर के बाद फिर एक शहर में बड़े भाई पर लगा हत्या का आरोप, छोटे की इस वजह से ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder Case : भागलपुर के बाद फिर एक शहर में बड़े भाई पर लगा हत्या का आरोप, छोटे की इस वजह से ले ली जान
Sun, 11 May 2025 11:47 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 11:47 AM IST
सार
Bihar : भागलपुर में बड़े भाई ने शूटर को 6 लाख की सुपारी देकर छोटे भाई की हत्या करवा दी। बिहार में फिर यही कहानी दुहराई गई है, जिसमें छोटे भी की हत्या का आरोप बड़े भाई पर लगा है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
भागलपुर में बड़े भाई ने शूटर को 6 लाख की सुपारी देकर छोटे भाई की हत्या करवा दी। अब यही कहानी वैशाली में भी हुई है, जिसमें बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गोवर्धन की है। मृतक की पहचान दिलावरपुर गोवर्धन गांव निवासी राम वृक्ष सिंह के पुत्र प्रेम कुमार (30) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमोर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
यह खबर भी पढ़ें -Tension: सीमा पर गोलीबारी में बिहार का सपूत बलिदान; BSF जवान इम्तियाज ने सीमा पर दिखाया अदम्य साहस
बड़े और छोटे भाई में चल रहा था पारिवारिक विवाद
घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि प्रेम कुमार गांव के आसपास में स्वयं सहायता समूह की तरह एक अलग संगठन चलाता था, जिसमें वह लोगों को रुपया दिया करता था। पुलिस का कहना है कि दोनों भाई में पारिवारिक विवाद था। इसको लेकर बड़े भाई ने पूर्व में अपने छोटे भाई के खिलाफ बिदुपुर थाने में हत्या के प्रयास को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि शनिवार की देर रात प्रेम संगठन का पैसा कलेक्शन कर अपने घर लौट रहा था, इसी बीच रास्ते में कुछ अपराधियों ने घेरकर उसे गोली मार दी। गोली लगते ही प्रेम जमीन पर गिर पड़ा। उधरत गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े, जिसे देखकर अपराधी घटनास्थल से फरार हो गये। आननफानन में आसपास के लोग प्रेम को उठाकर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गये, जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के उपरांत उसे बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर से अस्पताल भेज दिया, लेकिन इलाज के दौरान प्रेम की मौत हो गई।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : सीज फायर के बाद फिर प्रधानमंत्री आ रहे हैं बिहार, देंगे बिहार को सौगात
बड़े भाई पर लगा हत्या का आरोप
घटना के संबंध में बिदुपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मृतक प्रेम की शादी 5 साल पहले हुई थी। पारिवारिक विवाद के कारण प्रेम की हत्या हुई है। उन्होंने बताया कि प्रेम पर पहले भी बिदुपुर थाने में हत्या के प्रयास करने का मामला दर्ज है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिवार के लोगों ने बड़े भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी भी कर रही है। जांच भी जा रही है, ताकि सही बात सामने आ सके।