फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : Elder brother Murdered younger brother Navgachiya bhagalpur bihar police businessman Vinay murder case

Murder Case : बड़े भाई ने छोटे की कराई थी हत्या, 6 लाख की दी थी सुपारी; ऐसे खुला मामला

Sat, 10 May 2025 10:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 10 May 2025 10:45 PM IST
सार

 Murder Case : रविवार को एक व्यवसायी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एक दो नहीं लगभग सौ से अधिक सीसीटीवी को खंगाला। फिर जब मामले का खुलासा हुआ तो हर कोई दंग रह गया। बड़ा भाई की कातिल निकला।

विज्ञापन
Bihar : Elder brother Murdered younger brother Navgachiya bhagalpur bihar police businessman Vinay murder case
प्रेस वार्ता करते नवगछिया की एसपी प्रेरणा कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नवगछिया पुलिस ने चर्चित व्यवसायी विनय हत्याकांड मामले से पर्दा उठा दिया है। इस संबंध में नवगछिया की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने प्रेस वार्ता जारी कर सनसनीखेज  खुलासा किया है। एसपी ने बताया कि बड़े भाई ने ही 6 लाख रुपये की सुपारी देकर अपने छोटे भाई की हत्या करा दी। पुलिस ने इस हत्याकांड के हत्यारे और इस घटना से जुड़े सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में मृतक की पत्नी के आवेदन के आधार पर नवगछिया थाना मे दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की गई।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : प्लेटफॉर्म पर बने कंक्रीट का यात्री शेड गिरने से चार लोग घायल, ट्रेन के आने का कर रहे थे इंतजार
विज्ञापन


व्यवसायी विनय गुप्ता की उनके दूकान में हुई थी हत्या 
नवगछिया एसपी ने बताया कि नवगछिया के हड़िया पट्टी में बीते रविवार की रात्रि करीब 9:30 में व्यवसायी विनय गुप्ता की उनके दूकान में ही अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले का सफल उद्भेदन करने के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया, जिसमें तीन टीमें बनाई गई। एक टीम नवगछिया बाजार अंतर्गत लगे विभिन्न चौक-चौराहों, रेलवे स्टेशन पर लगे लगभग 100 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये। सीसीटीवी फुटेज का निरंतर अवलोकन, मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के क्रम में घटना में शामिल शूटर अपराधी की पहचान नवगछिया के तेतरी थाना क्षेत्र निवासी जागेश्वर झा के पुत्र मुकेश झा के रूप में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें - Bihar News : बारात से लौट रहे बस और हाईवा में भिड़ंत, तीन बारातियों की मौत; कई गंभीर

ऐसे हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी 
एसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य सूचना संकलन के आधार पर सबसे पहले नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव निवासी मुकेश झा को गिरफ्तार किया गया। जिसके निशानदेही पर तेतरी गांव निवासी सियाराम पासवान के पुत्र अनमोल पासवान उर्फ प्रशांत कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में समर्पण के बाद पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया। उनके बयान पर हत्या की घटना को लाइनअप करने वाले  सहयोगी थाना क्षेत्र के उजानी गांव निवासी मो० अंसार बैठा के पुत्र मो० कबीर आलम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपराधकर्मी मुकेश झा के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा भी बरामद कर लिया गया।


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: राजधानी में नवजात बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत तीन गिरफ्तार; नवजात और 2 लाख रुपये बरामद

इस वजह से बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या के लिए दे दी 6 लाख की सुपारी 
घटना के कारणों के संबंध में नवगछिया की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने बताया कि मुकेश झा से जब पुलिस ने पूछताछ की तब उसने सारी कहानी बयां की। मुकेश झा ने बताया कि विनय गुप्ता और उसके बड़े भाई विपिन गुप्ता के बीच संपत्ति और रुपये के लेन-देन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रह था। इसी को लेकर बड़े भाई ने ही 6 लाख रुपये की सुपारी देकर अपने छोटे भाई की हत्या करा दी।

बड़े भाई विपिन गुप्ता का स्टाफ है कबीर आलम
मोहम्मद कबीर आलम ने अपने बयान में बताया है कि विपिन गुप्ता ने विनय गुप्ता की हत्या कराने की बात उनसे की थी, जिसके लिए अनमोल पासवान से उनकी 6 लाख रूपए में डील कराई गई। फिर अनमोल पासवान ने इसके लिए सुपारी किलर को हायर किया था, जिन्होंने रविवार की रात विनय गुप्ता की हत्या कर दी। तीनों अपराधियों ने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली है। साथ ही इनके बयान के आधार पर बड़े भाई विपिन गुप्ता को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और इनसे पूछताछ किया जा रहा है। साक्ष्य के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अपराधी का अपराधिक इतिहास रहा है
गिरफ्तार अपराधकर्मी मुकेश झा एवं अनमोल पासवान के विरूद्ध हत्या/लूट/आर्म्स एक्ट एवं मूर्ति चोरी जैसी कई कांडो में आपराधिक इतिहास रहा है, जिसे खंगाला जा रहा है। इनके विरुद्ध नवगछिया और बिहपुर थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed