फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vaishali Crime: Elder brother created suicide drama after killing younger brother, one accused arrested

Crime: छोटे भाई की हत्या कर बड़े भाई ने रचा सुसाइड का ड्रामा, जांच में सामने आई यह सच्चाई; एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 May 2025 02:36 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 16 May 2025 02:36 PM IST
सार

Vaishali Crime: पुलिस  ने बताया कि उन्हें पहले यह सूचना दी गई थी कि युवक ने आत्महत्या की है। लेकिन घटनास्थल पर पहुंचने के बाद स्पष्ट हो गया कि यह हत्या का मामला है। शव को छिपाने और सच्चाई को दबाने की कोशिश की गई थी। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Vaishali Crime: Elder brother created suicide drama after killing younger brother, one accused arrested
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दाउदनगर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां बड़े भाई ने घरेलू विवाद के चलते अपने छोटे भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या को छिपाने के लिए आरोपी ने उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की सूझबूझ और शुरुआती जांच में सच्चाई उजागर हो गई।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रामदास पंडित के पुत्र राकेश कुमार पंडित (39) के रूप में हुई है। बताया गया कि जब यह घटना हुई, उस समय घर के अन्य सदस्य एक रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे। इसी मौके का फायदा उठाकर बड़े भाई ने अपने बेटे और पत्नी के साथ मिलकर राकेश की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस ने अंतिम संस्कार से पहले किया शव जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हत्या के बाद शव को छुपाया, पुलिस को बताया ‘सुसाइड’
घटना के बाद आरोपी ने शव को घर में ही छिपा दिया और पुलिस को यह जानकारी दी कि राकेश ने आत्महत्या कर ली है। लेकिन जब मृतक की पत्नी और बेटे को इस घटना की जानकारी मिली, तो वे रिश्तेदार के यहां से दौड़ते हुए घर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जब पुलिस ने मौके की जांच शुरू की, तो कई संदिग्ध पहलू सामने आए। प्रारंभिक सबूतों और शरीर पर मिले चोट के निशानों से यह स्पष्ट हुआ कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है।
 
एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी बड़े भाई की पत्नी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया, जबकि आरोपी स्वयं और उसका बेटा भाग निकले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया है और मामले की जांच तेज कर दी है। बिदुपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि उन्हें पहले यह सूचना दी गई थी कि युवक ने आत्महत्या की है। लेकिन घटनास्थल पर पहुंचने के बाद स्पष्ट हो गया कि यह हत्या का मामला है। शव को छिपाने और सच्चाई को दबाने की कोशिश की गई थी।

 
पारिवारिक कलह बना मौत की वजह
मृतक राकेश कुमार पंडित अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी और बच्चे सदमे में हैं। परिजनों ने बताया कि परिवार में पहले से ही विवाद चल रहा था, लेकिन किसी को यह अंदेशा नहीं था कि बात हत्या तक पहुंच जाएगी। पुलिस अब फरार आरोपी बड़े भाई और उसके बेटे की तलाश में लगातार छापामारी कर रही है। मामले में गिरफ्तार महिला से पूछताछ जारी है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Bihar: MP तारिक अनवर बोले- बिहार में बदलाव की लहर, महागठबंधन पूरी तरह एकजुट; चिदंबरम का बयान है आत्मविश्लेषण
 
गांव में फैली सनसनी
इस नृशंस हत्या ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है। गांववाले स्तब्ध हैं कि पारिवारिक झगड़े में एक भाई ने इतने क्रूर तरीके से अपने ही भाई की जान ले ली। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed