फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Katihar: Tariq Anwar says wave of change in Bihar, Mahagathbandhan is completely united; Chidambaram statement

Bihar: MP तारिक अनवर बोले- बिहार में बदलाव की लहर, महागठबंधन पूरी तरह एकजुट; चिदंबरम का बयान है आत्मविश्लेषण

Fri, 16 May 2025 02:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 16 May 2025 02:04 PM IST
सार

Bihar Election 2025: सांसद तारिक अनवर ने भरोसा जताते हुए कहा कि बिहार में महागठबंधन पूरी तरह संगठित, सक्रिय और जनता के साथ है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक असमानता जैसे मुद्दों पर वोट करेगी।

विज्ञापन
Katihar: Tariq Anwar says wave of change in Bihar, Mahagathbandhan is completely united; Chidambaram statement
सांसद तारिक अनवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजनीति में उस समय नई हलचल पैदा हो गई जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की रणनीति और एकजुटता पर सवाल उठाते हुए भाजपा की मजबूती की सराहना की। इस बयान के बाद जहां सियासी हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हुआ, वहीं कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने इस विवाद को शांत करने और गठबंधन की मजबूती को दोहराने के उद्देश्य से बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: सीवान में महिला की हत्या से हड़कंप, अपराधियों ने मारकर सोन नदी पुल के नीचे फेंका शव
विज्ञापन

 
‘महागठबंधन पर भरोसा, बिहार में दिख रही एकजुटता’
कटिहार से कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने स्पष्ट कहा कि पी. चिदंबरम जैसे वरिष्ठ नेता के विचारों को बेवजह विवाद का रूप नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बयान आलोचना नहीं, बल्कि आत्मविश्लेषण की भावना से दिया गया है, जिसे पार्टी के लोकतांत्रिक ढांचे का हिस्सा माना जाना चाहिए। अनवर ने भरोसा जताया कि बिहार में महागठबंधन पूरी तरह संगठित, सक्रिय और जनता के साथ है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक असमानता जैसे मुद्दों पर वोट करेगी। उन्होंने कहा कि बदलाव की इस लहर में महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘पी. चिदंबरम के बयान को न दें तूल’
सांसद तारिक अनवर ने चिदंबरम के बयान को लेकर उठे विवाद को गैरजरूरी बताते हुए कहा कि पार्टी के भीतर स्वस्थ संवाद और आलोचना से ही संगठन मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों या क्षेत्रों में गठबंधन की रणनीति में खामी हो सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि पूरे देश में एकजुटता नहीं है। विशेष रूप से बिहार में महागठबंधन मजबूत स्थिति में है और वहां कार्यकर्ताओं में जोश और समर्पण स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

 
जनता के मुद्दों पर बोले अनवर, भाजपा को घेरा
तारिक अनवर ने भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक विषमता से तंग आ चुकी है। सरकार की नीतियां जनविरोधी साबित हुई हैं और लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन एकमात्र विकल्प बनकर उभरा है जो लोकतंत्र को बचाने और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस ने अंतिम संस्कार से पहले किया शव जब्त
 
कार्यकर्ताओं से की एकजुट होकर काम करने की अपील
कटिहार में अपने संबोधन के दौरान तारिक अनवर ने महागठबंधन के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकता, अनुशासन और समर्पण के साथ चुनावी मैदान में उतरें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा का है। अनवर ने विश्वास जताया कि इस बार बिहार ही नहीं, दिल्ली तक बदलाव की बयार बहेगी और महागठबंधन की जीत तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed