फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: DM closed 135 schools in Vaishali Due to flood

Vaishali News: अचानक क्यों बंद करने पड़े 135 स्कूल, डीएम यशपाल मीणा ने क्यों दिया ऑर्डर? जानें सबकुछ

Thu, 19 Sep 2024 02:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 19 Sep 2024 02:58 PM IST
सार

Vaishali News: जिले में अचानक से डीएम यशपाल मीणा को एक फैसला लेना पड़ा। उन्होंने 135 स्कूल को बंद करवा दिया। बताया जा रहा है कि उनका ये फैसला जिले में आई बाढ़ को लेकर था, क्योंकि इससे आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई है।

विज्ञापन
Bihar News: DM closed 135 schools in Vaishali Due to flood
बाढ़ से प्रभावित इलाका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले में बाढ़ अपना कहर बरपाती नजर आ रही है। कई प्रखंडों में बाढ़ के पानी से लोग काफी परेशान हैं। सबसे ज्यादा जिले का राघोपुर प्रखंड क्षेत्र प्रभावित है। जिले के प्रखंड सहदेई, हाजीपुर, बिदुपुर, महनार कुछ क्षेत्र में बाढ़ का पानी आने से लोग प्रभावित हैं।

विज्ञापन


जिले के 135 स्कूल को जिला अधिकारी के निर्देश पर बंद कर दिया गया है। गंगा नदी का पानी राघोपुर के 22 पंचायतों में से 11 पंचायतों को प्रभावित कर चुका है। बाढ़ और तेज लहर के कारण विद्यालयों को 21 सितंबर तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। ऐसी स्थिति में स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों के जीवन तथा स्वास्थ्य पर खतरा को देखते हुए सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार के पत्र एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 21 सितंबर तक प्रखंडों के दियारा क्षेत्र में अवस्थित विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि राघोपुर प्रखंड में 128 विद्यालय अवस्थित हैं। वहीं, तीन अन्य प्रखंडों के विद्यालयों को भी बंद करने का आदेश डीएम ने दिया है। वैशाली जिले के राघोपुर के जुरवनपुर थाने में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे पुलिसकर्मियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिसकर्मी को पेट्रोलिंग करने के लिए कोई भी सुविधा नहीं है। एक जगह से दूसरे जगह पुलिसकर्मी को जाने के लिए पानी से गुजरकर जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते ADM आपता अरूण कुमार सिंह
इस पूरे मामले को लेकर एडीएम ने बताया कि राघोपुर प्रखंड का दौरा किया गया है। 20 पंचायत में से 11 पंचायत में बाढ़ जैसे हालत है। अंचल स्तर पर 30 नाव का परिचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed