फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: dealer is extorting money in name of KYC of ration card in Motihari

Bihar News: ‘बिना पैसे के KYC नहीं होगी... 50 रुपये लगेंगे’, मोतिहारी में डीलर कर रहा पैसों की उगाही

Mon, 22 Jul 2024 02:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 22 Jul 2024 02:12 PM IST
सार

Bihar News: पूरे मामले पर पकड़ीदयाल एसडीपी ने कहा कि केवाईसी के नाम पर पैसे मांगने की जानकारी मिली है, एमओ से इसकी जांच करा रहे हैं। उसके बाद कोई कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Bihar News: dealer is extorting money in name of KYC of ration card in Motihari
मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में एक डीलर के बेटे का राशन कार्ड की केवाईसी करने के नाम पर पैसा मांगने का वीडियो सामने आया है। उक्त वीडियो में डीलर पुत्र खुद के लिए पैसा तो मांग ही रहा है। साथ ही दूसरी तरफ कौन डीलर कितना पैसा मांग रहा और कहां-कहां पैसा लग रहा है, इसकी भी जानकारी दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अधिकारी ने जांच करने की बात कही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वीडियो में दिख रहे डीलर पुत्र की पहचान पताही प्रखंड क्षेत्र में बड़ाशंकर पंचायत के कल्याणपुर गांव के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार नंदकिशोर सिंह के बेटे विजय सिंह के रूप में हुई है। युवक वीडियो में कह रहा है कि केवल 50 रुपये ही लेंगे, बिना पैसा आपका केवाईसी नहीं बनाएंगे। प्रखंड के सभी डीलर पैसे ले रहे हैं, इसलिए हम भी लेंगे। आप आधार कार्ड और वृद्धा पेंशन का केवाईसी कराने जाइएगा तो वहां भी पैसा लेगा, वहां तो आप कुछ नहीं बोलते हैं। जब तक पैसा नहीं दीजिएगा, तब तक आपका केवाईसी नहीं होगा।
विज्ञापन


वहीं, जब ग्राहक द्वारा पूछा गया कि आखिर कैसे पता चलेगा कि मेरा केवाईसी हो गया है। इस सवाल पर डीलर पुत्र ने कहा कि जैसे हम पॉस मशीन में एंट्री करेंगे, वैसे ही मशीन लिखेगी केवाईसी सक्सेसफुल। आप इसका फोटो ले लीजिएगा। इस मामले के सामने आने के बाद डीलर और डीलर पुत्र ने फोन पर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। पकड़ीदयाल एसडीपी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि केवाईसी के नाम पर पैसे मांगने की जानकारी मिली है, एमओ से इसकी जांच करा रहे हैं। उसके बाद कोई कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed