फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Cricketer Vaibhav Suryavanshi has a special connection with Muzaffarpur,

Bihar: मुजफ्फरपुर से रहा है क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का खास जुड़ाव, बचपन में कोच बुलाते थे ‘माई लिटिल गेल’

Tue, 29 Apr 2025 08:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 29 Apr 2025 08:35 PM IST
सार

Vaibhav suryavanshi: कोच अतुल प्रियंकर आगे बताते हैं कि जब समस्तीपुर में क्रिकेट अकादमी नहीं थी, तब वैभव मुजफ्फरपुर के मुखर्जी सेमिनरी के पास स्थित अकादमी में अभ्यास करता था। वह हर दिन सबसे पहले आता और सबसे बाद में जाता।

विज्ञापन
Bihar News: Cricketer Vaibhav Suryavanshi has a special connection with Muzaffarpur,
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के उभरते क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का मुजफ्फरपुर से विशेष जुड़ाव रहा है। अपने एक रिश्तेदार के यहां रहने के दौरान उन्होंने मुजफ्फरपुर के एक क्रिकेट अकादमी में शुरुआती प्रशिक्षण लिया। इस दौरान वे करीब डेढ़ वर्ष तक यहां अभ्यास करते रहे। उनकी बल्लेबाजी की शैली और ऊर्जा देखकर लोग चकित रह जाते थे। साथी खिलाड़ी भी उनकी प्रतिभा से प्रभावित रहते थे।

विज्ञापन

उनके बचपन के कोच अतुल प्रियंकर बताते हैं कि वैभव में गजब की ऊर्जा और स्टैमिना था। उन्हें बाकी खिलाड़ियों की तुलना में जल्दी सीखने की आदत थी। कोच कहते हैं कि वह रोजाना छह से सात घंटे तक अभ्यास करता था। उसने हमें कभी थकते हुए नहीं दिखाया। वैभव खुद कहता था कि ‘मुझे सेंचुरी से कम पसंद नहीं।’

विज्ञापन


पढ़ें: क्रिकेट में बिहार का वैभव, 35 गेंदों में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय के बारे में जानिए

विज्ञापन
विज्ञापन

कोच अतुल प्रियंकर आगे बताते हैं कि जब समस्तीपुर में क्रिकेट अकादमी नहीं थी, तब वैभव मुजफ्फरपुर के मुखर्जी सेमिनरी के पास स्थित अकादमी में अभ्यास करता था। वह हर दिन सबसे पहले आता और सबसे बाद में जाता। बाद में समस्तीपुर में अकादमी खुलने के बाद वह वहां चला गया, फिर उच्चस्तरीय अभ्यास के लिए पटना में प्रशिक्षण लेने लगा।

आज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी मेहनत के दम पर आईपीएल जैसे मंच पर कम गेंदों में सेंचुरी मारकर देशभर में पहचान बनाई है। उन्होंने बिहार का नाम रोशन किया है। पांच माह पूर्व उन्हें एक मोटिवेशनल क्रिकेटर के रूप में फिर से मुजफ्फरपुर बुलाया गया था। कोच बताते हैं कि अब वह अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed