फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   fastest 50 in ipl history vaibhav suryavanshi ipl score 100 in 35 balls vaibhav suryavanshi is from bihar

Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट में बिहार का वैभव, 35 गेंदों में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय के बारे में जानिए

Mon, 28 Apr 2025 10:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना/ समस्तीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना/ समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 28 Apr 2025 10:51 PM IST
सार

Cricket News: वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों पर शतक जड़ रिकॉर्ड बना दिया। वैभव ऐसा करिश्मा करने वाले पहले भारतीय हैं। उनकी उम्र और उनका पता, दोनों दुनिया को अचरज में डालता है। वैभव बिहार में जन्मे-पले-बढ़े-खेले हैं और महज 14 साल एक महीने उम्र है।

विज्ञापन
fastest 50 in ipl history vaibhav suryavanshi ipl score 100 in 35 balls vaibhav suryavanshi is from bihar
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वैभव सूर्यवंशी ने आज आईपीएल में कमाल कर दिया। वैभव सूर्यवंशी मात्र 35 बॉल में 100 रन लगाने वाले पहले भारतीय और विश्व में दूसरे नंबर के खिलाड़ी बन गये हैं। इससे पहले क्रिस गेल ने 2013 में 30 बॉल पर सेंचुरी लगाया था। वैभव सूर्यवंशी आज राजस्थान रॉयल्स की ओर से ओपनिंग करने उतरे और गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज 35 बॉल में 100 रन बना दिया। वैभव की सफलता के बाद पूरे बिहार में जश्न का माहौल व्याप्त हो गया। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और आतिशबाजी शुरू कर दी। पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने भी वैभव सूर्यवंशी को बधाई दी।

विज्ञापन


इधर, पटेल मैदान में वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच रहे बृजेश कुमार झा के साथ खिलाड़ियों की टीम ने जमकर दिवाली मनाई। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार भी किया।मौके पर वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच बृजेश झा ने बताया कि आज सीना चौड़ा हो गया। छह साल की उम्र से इसी पटेल मैदान में वह प्रेक्टिस करने के लिए पहुंचा था आज वह आईपीएल खेल रहा है और उन्होंने उम्मीद जताई कि बहुत जल्द ही वह भारत की नीली जर्सी में नजर आएगा। उन्होंने बतलाया कि दोपहर तीन-चार मिनट के लिए उसकी फोन पर बातचीत की हुई थी। उन्होंने खेल को और निखारने के लिए  कुछ टिप्स भी बताए थे। हालांकि, उन्होंने क्या टिप्स दिया था इसके बारे में खुलासा नहीं किया। 
विज्ञापन


गांव में जश्न का माहौल 
वैभव सूर्यवंशी के गांव समस्तीपुर जिले के ताजपुर में ग्रामीण जश्न मना रहे हैं। उनके गांव के साथ-साथ समस्तीपुर जिले में लोग पटाखे फोड़ रहे हैं। पूरे शहर में जश्न का माहौल है। इस संबंध में समस्तीपुर जिले के लोगों का कहना है कि वैभव सूर्यवंशी ने उनके शहर का मान बढ़ाया है। हमलोग शान से कहते हैं कि वैभव मेरे जिले का लाल है जिसने आज अपनी काबिलियत से हमारे शहर, गांव और भारत का नाम रौशन किया है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि वैभव सूर्यवंशी ने आज इतिहास रचा है और हमलोग चाहते हैं कि इसी तरह से सूर्यवंशी का वैभव अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छाये।
विज्ञापन
विज्ञापन




जानिए वैभव सूर्यवंशी का बिहार से कैसा है नाता 
वैभव का जन्म 27 मार्च 2011 को बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर में हुआ था। वह इस वर्ष के आईपीएल में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने जनवरी 2024 में मात्र 12 वर्ष और 284 दिनों की उम्र में बिहार के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था। वैभव के इस शानदार पारी खेलने के बाद उनके गांव समस्तीपुर जिले के ताजपुर स्थित जश्न का माहौल हो गया है। इस संबंध में वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी का कहना है कि वैभव महज पांच साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। संजीव सूर्यवंशी ने बताया कि वैभव सूर्यवंशी बचपन से ही क्रिकेट का शौकीन था। क्रिकेट के प्रति उसके लगन को देखते हुए शहर के पटेल मैदान में क्रिकेट के गुरु बृजेश झा के पास उसे सीखने के लिए भेजा। प्रारंभिक ज्ञान के बाद वैभव को लेकर पटना ले जाने लगे। 

यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : टोल प्लाजा पर लग गया 80 करोड़ रुपये का जुर्माना, जानिए क्यों मचा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed