{"_id":"6741bdfee41d1541720fd7a1","slug":"bihar-news-court-summons-report-from-sp-in-shilpa-shetty-road-jam-case-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: शिल्पा शेट्टी पर ज्वेलरी शॉप उद्घाटन के दौरान सड़क जाम का मामला, कोर्ट ने एसपी से तलब की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: शिल्पा शेट्टी पर ज्वेलरी शॉप उद्घाटन के दौरान सड़क जाम का मामला, कोर्ट ने एसपी से तलब की रिपोर्ट
Sat, 23 Nov 2024 05:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 23 Nov 2024 05:05 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर के कलमबाग चौक पर 7 अक्टूबर 2024 को ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मौजूदगी से सड़क जाम और ट्रैफिक सिग्नल बंद होने की घटना पर सीजेएम कोर्ट में मामला दर्ज हुआ।
विज्ञापन
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी मामले में कोर्ट में सुनवाई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सहित कई अन्य मामलों में शनिवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में कोर्ट ने कहा कि ये मामला गंभीर है, इसे लेकर एसपी, काजी को मोहम्मदपुर थाने से रिपोर्ट लेकर सौंपने को कहा गया है। इस मामले में परिवादी सह अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने बताया कि बीती सात अक्तूबर को शॉप के उद्घाटन के दौरान में सड़क जाम हो गई थी और ट्रैफिक सिग्नल को बंद किया गया था। अब इस मामले में दो दिसम्बर को कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि मुकर्रर की है।
विज्ञापन
दअरसल बीती सात अक्तूबर 2024 की शाम को शहर के कलमबाग चौक के पास एक चर्चित ज्वेलरी शॉप का उद्घाटन होना था। शॉप का उद्घाटन बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को करना था। उस समय में रोड पर अफरातफरी की स्थिति बन गई थी और सड़क जाम हो गई थी। हजारों लोगों की भीड़ शिल्पा शेट्टी को देखने के लिए उमड़ी हुई थी। यही नहीं बल्कि इस दौरान में कलमबाग चौक का ट्रैफिक सिग्नल भी बंद कर दिया गया, जिस वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इसको लेकर सीजेएम कोर्ट में शिल्पा शेट्टी, कल्याण ज्वेलर्स के निदेशक रमेश कल्याण, कल्याण ज्वेलर्स के प्रोपराइटर टी एम कल्याण रमन और जिला अधिकारी मुजफ्फरपुर जिले के खिलाफ में सीजेएम कोर्ट में सभी के खिलाफ में परिवाद दायर किया गया, जिसमें BNS की नई धाराओं में 223, 189(7) 189(6), 191(1), 190, 61(1), 280, 272, 198, 199 (बी)(सी) धारा के तहत मामला दर्ज कराया गया। इसमें अब अगली सुनवाई की तिथि 2 दिसंबर को मुकर्रर की गई है।
विज्ञापन
मामले में परिवाद दायर करने वाले अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने कहा बीते दिनों शहर के कलमबाग चौक के पास में ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन करने के लिए फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आई थीं।और उनको देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। उस दौरान में सड़क जाम दो घंटे से अधिक तक रहा। जिस कारण आम आदमी को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ा। इस दौरान में मेरी तबीयत भी खराब हो गई थी, जिसके बाद इस मामले में हमने कोर्ट में परिवाद दायर किया था, जिसको कोर्ट ने स्वीकार भी किया। आज इस मामले में कोर्ट ने सुनवाई करते हुए एसपी मुजफ्फरपुर से 2 दिसंबर तक मामले में जवाब संबंधित थाने से लेकर देने को कहा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 2 दिसम्बर को मुकर्रर की गई है।