फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News Conspiracy to derail train in Motihari fails investigation begins on suspicion terrorist connection

Bihar News: ट्रेन को डिरेल करने की साजिश नाकाम, आतंकी कनेक्शन की आशंका को लेकर जांच शुरू

Fri, 25 Apr 2025 04:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 25 Apr 2025 04:49 PM IST
सार

Train Derailment Conspiracy: बिहार के मोतिहारी में भारतीय रेल को डिरेल करने की बड़ी साजिश नाकाम हो गई। कहीं कोई आतंकी कनेक्शन तो नहीं है, इसकी जांच में पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar News Conspiracy to derail train in Motihari fails investigation begins on suspicion terrorist connection
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में रेलवे को डिरेल करने की बड़ी साजिश नाकाम हुई है। संदेह के आधार पर मदरसा के दो युवकों को रेलवे लाइन से पकड़ा गया है। गिरफ्तार युवकों के पास से करीब दो दर्जन पैंडल बरामद किया गया है।

विज्ञापन




दरअसल, मोतिहारी के कुंडवा चैनपुर रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार सुबह नौ बजे के करीब रेलवे के कीमैन राजेश्वर प्रसाद यादव एवं उनके सहकर्मी अशोक कुमार गुप्ता नियमित ट्रैक की जांच कर रहे थे। तब ही गेट संख्या छह और सात के बीच पांच युवकों को रेल ट्रैक पर देखा गया। रेल कर्मी जब नजदीक पहुंचे तो सभी वहां से भागने लगे तभी ग्रामीणों के सहयोग से दो युवकों को पकड़ा गया। उनके पास से करीब दो दर्जन पैंडल बरामद किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रेम-प्रसंग में हुई भुजा विक्रेता की हत्या, सिर को धड़ से अलग कर गाड़ दिया था नदी किनारे
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए युवकों ने बताया कि वह स्टेशन से आ रहा था तो देखा कि पैंडल खुला हुआ था, जिसको वह उठा रहे थे। सूचना पर पहुंची 112 और कुंडवा चैनपुर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच किया। इधर, आरपीएफ के एएसआई सुधीर कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में लिया एवं विस्तृत पूछताछ करने में जुटी है। गिरफ्तार हुए दोनों युवक की पहचान जिले के अरेराज निवासी मो. इमदुल्लाह और घोड़ासहन के घोंघीया निवासी मो. अरमान के रूप में किया गया है।


जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक खरूही गांव स्थित मदरसा में पढ़ाई करते हैं। बहरहाल, आरपीएफ के जवान दोनों युवकों से कड़ी निगरानी में पूछताछ कर रहे हैं। क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। दोनों युवकों की बैक हिस्ट्री रेल पुलिस खंगला रही है। हालांकि, रेल पुलिस अभी कुछ भी विशेष बताने से परहेज कर रही है।

यह भी पढ़ें: बिहार में 27 पाकिस्तानियों की मुश्किलें बढ़ी, 48 घंटे के अंदर भारत नहीं छोड़ेंगे तो होगी गिरफ्तारी

इस संबंध में आरपीएफ के एएसआई सुधीर कुमार ने बताया कि बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। कहीं कोई आतंकी कनेक्शन तो नहीं है, इसका भी जांच किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed