फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Problems increased for Pakistanis living in Patna, extension visa, instruction to leave India

Bihar: बिहार में 27 पाकिस्तानियों की मुश्किलें बढ़ी, 48 घंटे के अंदर भारत नहीं छोड़ेंगे तो होगी गिरफ्तारी

Fri, 25 Apr 2025 03:48 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 25 Apr 2025 03:48 PM IST
सार

पटना में रहने वाले 27 पाकिस्तानी नागरिकों में से अधिकतर ने बीमारी का हवाला देकर अपने वीजा का टाइम बढ़ाया था। वह पिछले कई माह से यहीं रह रहे थे। पहलगाम हमले के बाद विदेश शाखा ने 27 पाकिस्तानी नागरिकों से जुड़ी सारी जानकारी स्थानीय थाने को उपलब्ध कराई है।

विज्ञापन
Bihar News: Problems increased for Pakistanis living in Patna, extension visa, instruction to leave India
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार एक्शन में हैं। केंद्र सरकार ने पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर दिया था और देश के अलग-अलग राज्यों में रह रहे पाकिस्तानियों को अपने फौरन देश लौटने का फरमान जारी किया था। पटना में इस वक्त 27 पाकिस्तानी नागरिक वीजा पर रह रहे हैं। इनमें 24 महिलाएं हैं। केंद्र सरकार के आदेश के बाद इनकी परेशानी बढ़ गई है। 
विज्ञापन


दरअसल, पटना के सब्जीबाग, समनपुरा, रुकनपुरा और फुलवारी शरीफ में यह सभी पाकिस्तानी एक्सटेंशन वीजा पर रह रहे थे। यह लोग तीन से सात दिन के लिए पटना आए थे लेकिन बाद में रिश्तेदार बीमार समेत अन्य कुछ कारण बता इनलोगों ने अपने रहने की अवधि बढ़ा ली थी। अब जब भारत सरकार ने इनका वीजा रद्द कर दिया तो बिहार पुलिस की स्पेशल ब्रांज और पासपोर्ट कार्यालय की टीम इसकी जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, एक्सटेंशन वीजा पर रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को अपने वतन लौटना होगा। अगर वह नहीं जाते हैं तो उन्हें विदेशी घुसपैठियां घोषित कर दिया जाएगा। उन्हें गिरफ्तार भी किया जाए सकता है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पाकिस्तानी नागरिकों ने भारतीय नागरिकता के लिए अपना पासपोर्ट सरेंडर कर दिया है। इनमें तीन महिलाएं भी हैं। वहीं तीन में से एक अन्य महिला पर पीरबहोर थाने में केस दर्ज है। हालांकि, कोर्ट ने महिला को जमानत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed