फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News Chemicals for making heroin and brown sugar seized in Motihari five smugglers arrested

Bihar News: मोतिहारी में हेरोइन और ब्राउन सुगर बनाने का केमिकल जब्त, पांच तस्कर गिरफ्तार

Thu, 12 Dec 2024 06:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 12 Dec 2024 06:18 PM IST
सार

बिहार के मोतिहारी में नारकोटिक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने कार्रवाई करते हुए हेरोइन और ब्राउन सुगर बनाने का केमिकल जब्त किया है। साथ ही पांच तस्करों को भी पकड़ा है।

विज्ञापन
Bihar News Chemicals for making heroin and brown sugar seized in Motihari five smugglers arrested
तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी पुलिस को ड्रग्स कारोबार में बड़ी सफलता हाथ लगी है। कार्रवाई मोतिहारी पुलिस और एनसीबी के साथ मिलकर की गई है। पुलिस गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


मोतिहारी में रामगढ़वा पुलिस ने ब्राउन शुगर बनाने वाले केमिकल के साथ इसके तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह छापेमारी थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार और एनसीबी के द्वारा संयुक्त रूप से कई ठिकानों पर की गई। इस कार्रवाई में ब्राउन सुगर बनाने के दौरान इसके तस्करों को पांच डिब्बा ब्राउन सुगर बनाने वाले केमिकल के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


रामगढ़वा में तीन जगहों पर सटीक छापेमारी कर योगवलिया से रंजीत यादव, लक्ष्मीपुर से सर्वेश यादव और चम्पापुर से रुपेश यादव को पकड़ा गया। इनका संबंध नेपाल से जुड़े होने और स्थानीय स्तर पर अन्य लोगों से भी होने की बात सामने आ रही है। इस संदर्भ में रामगढ़वा थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार विशेष बातों का खुलासा नहीं किया है। कहा कि पुलिस को पूछताछ के दौरान मिली जानकारियों का सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, छतौनी पुलिस व एनसीबी की कार्रवाई में दो तस्करों को दो किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब सात करोड़ रुपये बताई जाती है। इस ड्रग्स को नेपाल के रास्ते भारत लाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed