{"_id":"66fd410405d5aecd8d0b29a1","slug":"bihar-news-car-driver-died-in-a-fierce-collision-between-truck-and-car-in-motihari-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मोतिहारी में ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में कार चालक की मौत, आरोपी वाहन छोड़कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मोतिहारी में ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में कार चालक की मौत, आरोपी वाहन छोड़कर फरार
Wed, 02 Oct 2024 06:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 02 Oct 2024 06:18 PM IST
सार
Motihari News: मोतिहारी में ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में कार चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोतिहारी के रक्सौल में भारत नेपाल को जोड़ने वाले आईसीपी बाईपास रोड पर बुधवार की सुबह ट्रक और कार की आमने-सामने सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में कार चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रक्सौल के तुमरियाटोला वार्ड-1 निवासी बागेश्वरी प्रसाद के बेटे अन्नू कुमार सिंह (55) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर रक्सौल पुलिस घटनास्थल पर गई और ट्रक और कार को अपने कब्जे में ले लिया। इस टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़ कर वहां से फरार हो गया। सूचना पर घटनास्थल पर पंहुची पुलिस घायल कार चालक अन्नू सिंह को अनुमंडलीय अस्पताल लाई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कार चालक की मौत हो जाने की जानकारी मिलने के बाद मृतक के घर पर कोहराम मच गया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। घर पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने बताया कि अन्नू सिंह शिक्षक थे। घर का भरण पोषण और सारी जिम्मेदारी उनके ऊपर थी। सुबह घर से निकले थे और घर के लोग उनको अभी रुकने को बोल रहे थे, लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन