{"_id":"6a673aa50c76419d6f00f6ad","slug":"bihar-news-body-of-a-young-man-found-in-hajipur-vaishali-news-hindi-news-bihar-police-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4546687-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: निर्माणाधीन मकान से मिला युवक का सड़ा-गला शव, तीन दिन पुरानी मौत ने बढ़ाया मर्डर का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: निर्माणाधीन मकान से मिला युवक का सड़ा-गला शव, तीन दिन पुरानी मौत ने बढ़ाया मर्डर का शक
Mon, 27 Jul 2026 07:47 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 07:47 PM IST
सार
Bihar News: वैशाली के हाजीपुर औद्योगिक थाना क्षेत्र के राजपूत नगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान से 35 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। शव करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। एफएसएल टीम मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
एसपी मौके पर जांच पड़ताल करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैशाली जिले के हाजीपुर औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपूत नगर में सोमवार को एक निर्माणाधीन मकान से संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, शव करीब तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के हासी मलाही निवासी स्वर्गीय मोहन राय के 35 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
दुर्गंध आने पर खुला मौत का राज
जानकारी के अनुसार, जिस निर्माणाधीन मकान में शव मिला, वहां पिछले कुछ दिनों से निर्माण कार्य बंद था। सोमवार को स्थानीय लोगों ने मकान से तेज दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना प्रभारी अरविंद पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तलाशी के दौरान मकान के अंदर से युवक का शव बरामद किया गया।
23 जुलाई को घर से निकला था युवक
परिजनों ने बताया कि पंकज कुमार 23 जुलाई को काम के सिलसिले में हाजीपुर आया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा था। अब निर्माणाधीन मकान से उसका शव मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
एसपी ने संभाली जांच, एफएसएल टीम जुटा रही साक्ष्य
घटना की गंभीरता को देखते हुए वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा और सदर-1 एसडीपीओ सुबोध कुमार स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ने पूरे परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है।
हत्या या आत्महत्या? हर पहलू से जांच
एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि पुलिस हत्या और आत्महत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: 'क्या छात्र आतंकवादी हैं?' AK-47 विवाद पर BJP पर बरसा विपक्ष, राहुल गांधी बोले- माफी मांगें PM मोदी
सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही पुलिस
पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही मृतक के परिजनों, परिचितों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वैशाली पुलिस ने इस संदिग्ध मौत के मामले का जल्द खुलासा करने का दावा किया है।