फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News BJP party released a poster calling it an attack on RJD party leader Tejashwi Yadav vaishali News

Bihar News:'चिट्ठी ना कोई संदेश...', तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी पर भाजपा का पोस्टर अटैक, सियासत गरमाई

Sat, 03 Jan 2026 12:26 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 03 Jan 2026 12:26 PM IST
सार

बिहार की राजनीति में तेजस्वी यादव की लगातार अनुपस्थिति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। भाजपा ने राजद नेता और राघोपुर से विधायक तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए सोशल मीडिया पर एक व्यंग्यात्मक पोस्टर जारी किया है, जिसमें उनकी “तलाश” की बात कही गई है।

विज्ञापन
Bihar News BJP party released a poster calling it an attack on RJD party leader Tejashwi Yadav vaishali News
भाजपा ने साधा तेजस्वी पर निशाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजनीति में एक बार फिर सियासी तकरार तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव की सार्वजनिक रूप से अनुपस्थिति को लेकर उन पर निशाना साधा है। भाजपा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्टर जारी करते हुए तेजस्वी यादव की “तलाश” की बात कही है।
विज्ञापन


तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। हालांकि चुनाव जीतने के बाद से वे लंबे समय तक सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर नहीं आ रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर भाजपा लगातार उन पर तंज कस रही है। भाजपा द्वारा जारी पोस्टर में लिखा गया है, 'चिट्ठी ना कोई संदेश, ना जाने कौन सा देश, जहां तुम चले गए।' यह पोस्टर तेजस्वी यादव के बिहार से कथित तौर पर गायब रहने के संदर्भ में जारी किया गया है।
विज्ञापन


भाजपा के इस पोस्टर के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। एक यूजर ने लिखा कि बीजेपी के एक मंत्री के पति द्वारा बिहार की बेटियों का दाम 20 से 25 हजार लगाए जाने का मामला सामने आया है, लेकिन इस पर अब तक किसी की अंतरात्मा नहीं जागी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  अब सीएम नीतीश कुमार ने खुद जनता से पूछा- और क्या सुविधा चाहिए, मुझे बताइए


वहीं एक अन्य यूजर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “थोड़ी शर्म कर लो, 20 साल से सरकार में हो और मजदूरों का पलायन नहीं रोक पाए, पहले काम कीजिए।” एक तीसरे यूजर ने भी बिहार की बेटियों के भाव लगाए जाने के मुद्दे को लेकर भाजपा से सवाल किया। सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव के समर्थक लगातार भाजपा के पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

गौरतलब है कि तेजस्वी यादव महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे। चुनाव के बाद से राघोपुर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे बिहार में उनकी लगातार अनुपस्थिति को लेकर भाजपा पोस्टर और बयानों के जरिए हमलावर है। एनडीए नेताओं ने सदन के दौरान भी तेजस्वी यादव के मौजूद न रहने पर सवाल उठाए थे। एनडीए नेताओं का कहना है कि चुनाव हारने के बाद नेता प्रतिपक्ष विदेश घूमने चले गए हैं। तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी को लेकर सियासी बयानबाजी फिलहाल तेज होती नजर आ रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed