{"_id":"67779e2d5b218829540ebbf8","slug":"bihar-news-bettiah-bihar-news-death-due-to-drinking-alcohol-police-investigation-suspicious-situation-today-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1234-2482114-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: संदिग्ध स्थिति में एक व्यक्ति की मौत, शराब पीने से मौत होने की परिजन कह रहे बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: संदिग्ध स्थिति में एक व्यक्ति की मौत, शराब पीने से मौत होने की परिजन कह रहे बात
Fri, 03 Jan 2025 02:10 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 02:10 PM IST
सार
संदिग्ध स्थिति में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि परिजन मौत का कारण शराब पीना बता रहे हैं। वहीं, घटना के सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बेतिया में एक व्यक्ति की मौत संदिग्ध स्थिति में हो गई है। हालांकि, परिजन मौत होने का कारण शराब पीना बता रहे हैं। घटना जिले के नौतन थाना क्षेत्र के पूर्वी नौतन हरिजन टोली वार्ड नंबर सात की है। मृतक की पहचान हरिजन टोली गांव निवासी जगन्नाथ राम के पुत्र उमेश राम 35 वर्षीय के रूप में की गई है।
विज्ञापन
इधर, थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। वहीं, मृतक कि भाभी सुभाषनी देवी ने बताया कि उसका पति गांव के ही एक किशोर नाम के व्यक्ति के साथ गुरुवार के सुबह 10 बजे बाइक से गया हुआ था। वहीं, किशोर चार बजे घर आया और कहा कि आपका देवर शराब पीकर पड़ा हुआ है। फिर वहीं गया और मेरे देवर को लेकर मेरे घर आया। हम सभी परिजन अपने देवर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतन ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। वहीं, जीएमसीएच के डॉक्टरों ने मेरे देवर को मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
इधर, एसडीपीओ टू रजनीकांत प्रियदर्शी ने बताया कि संदिग्ध स्थिति मे एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार का जख्म नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की मौत कैसे मौत हुई है।
विज्ञापन