{"_id":"676173acbb0cf9bd17090c99","slug":"bihar-news-an-elderly-man-was-beaten-to-death-over-a-land-dispute-in-vaishali-police-is-investigating-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-2425723-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जमीन विवाद में दबंगों ने बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीट कर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जमीन विवाद में दबंगों ने बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीट कर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 17 Dec 2024 08:33 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 08:33 PM IST
सार
Murder In Land Dispute: वैशाली में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
मृतक राम नरेश सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
वैशाली में जमीन विवाद को लेकर गांव के दबंगों ने बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दिया है। मारपीट का वीडियो सामने आया है। मृतक महिसौर थाना क्षेत्र के सोहर्थी गांव निवासी दिवंगत योगेश्वर प्रसाद सिंह के बेटे राम नरेश सिंह (65) बताए गए हैं। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतक के बेटे आकाश कुमार ने बताया कि हम घर पर नहीं थे, तभी पड़ोसी दिनेश सिंह, संजय सिंह और मंटू सिंह से एक कदम दूरी इतना ही जमीन का विवाद चल रहा था। उसको लेकर वे लोग बार-बार गाली-गलौज और मारपीट करते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जमीन का सर्वे चल रहा है, जिसको लेकर वे लोग कह रहे थे कि मेरी जमीन आपके इधर निकल रही है। उसपर हम लोग बोले थे कि सभी पट्टेदार जुटेंगे तो पंचायत कर समझौता कर लिया जाएगा। लेकिन वे लोग नहीं माने और उन लोगों ने मेरी जमीन पर लगे हरे पेड़-पौधों को काटना शुरू कर दिया था। जब मेरे पिता जी रोकने गए तो उन लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। उसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही थी। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
इस संबंध में महिसौर थाना अध्यक्ष राम निवास ने बताया कि जमीनी विवाद में दो पक्षों में झड़प हुई है। इसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है। मृतक के परिवार वालों द्वारा आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।