फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: A man returning home from Jammu and Kashmir in Hajipur died after falling from a train

Bihar News: ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत, जम्मू-कश्मीर से घर लौट रहा था शख्स, परिवार में मातम

Tue, 12 Nov 2024 07:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 12 Nov 2024 07:52 PM IST
सार

Hajipur News: हाजीपुर में जम्मू-कश्मीर से अपने घर जा रहे व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar News: A man returning home from Jammu and Kashmir in Hajipur died after falling from a train
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के हाजीपुर-बछवारा रेलखंड पर चकमकरंद रेलवे ढाला के पास ट्रेन से गिरने के कारण एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के बिशनपुर पहाड़पुर निवासी 60 वर्षीय हरेंद्र राम के रूप में हुई है। वह करीब छह महीने से जम्मू-कश्मीर में गार्ड की नौकरी कर रहे थे। हाजीपुर लौटने के बाद वह अपने घर समस्तीपुर जाने के लिए ट्रेन में सवार हुए थे, लेकिन रास्ते में ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

 
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना जीआरपी (रेलवे पुलिस) और डायल 112 को दी। सूचना पाकर जीआरपी की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा। मृतक के परिवार को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया।
विज्ञापन



 
जीआरपी थाना अध्यक्ष गुंजन कुमार ने बताया कि ढाला नंबर 51 के पास शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से मृतक के परिवार में शोक की लहर है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed