फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: 12-year-old girl operated upon even though she did not have appendix in Muzaffarpur Sadar Hospital

Bihar News: सरकारी अस्पताल में 12 वर्षीय बच्ची का गलत ऑपरेशन, अपेंडिक्स नहीं होने के बाद भी चीर दिया पेट

Wed, 20 Nov 2024 02:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 20 Nov 2024 02:01 PM IST
सार

Bihar News: सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार ने घटना पर गंभीरता दिखाते हुए मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएस ने यह भी कहा कि ऑपरेशन में किस स्तर पर लापरवाही हुई, इसकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Bihar News: 12-year-old girl operated upon even though she did not have appendix in Muzaffarpur Sadar Hospital
अस्पताल में भर्ती पीड़ित बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के स्वास्थ्य विभाग का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 12 वर्षीय बच्ची के पेट दर्द की शिकायत पर अपेंडिक्स ऑपरेशन कर दिया गया। लेकिन ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने कहा कि अपेंडिक्स जैसी कोई समस्या नहीं थी। बच्ची के परिजनों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए डॉक्टरों के खिलाफ सिविल सर्जन (सीएस) से शिकायत की है। 

विज्ञापन

 
अल्ट्रासाउंड में बताई थी अपेंडिक्स की शिकायत
मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल में मानपुरा निवासी प्राची कुमारी को पेट दर्द की शिकायत के बाद 28 अक्तूबर को भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड करवाने का परामर्श दिया। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में अपेंडिक्स की समस्या बताई गई। इसके बाद चिकित्सकों ने बच्ची के ऑपरेशन का निर्णय लिया। मंगलवार शाम ऑपरेशन के लिए बच्ची को डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन थिएटर में रखा गया। ऑपरेशन के बाद सर्जन डॉ. अब्दुल कादिर ने परिजनों को बताया कि बच्ची के पेट में किसी प्रकार की समस्या नहीं मिली। 
विज्ञापन

 
बिना समस्या के क्यों किया ऑपरेशन?
बच्ची के परिजनों, खासकर मां सुमित्रा देवी और चाचा शंकर राय ने डॉक्टरों से सवाल किया कि जब बच्ची को अपेंडिक्स की समस्या नहीं थी, तो पेट क्यों चीर दिया गया? इस पर डॉक्टरों का जवाब था कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया। ऑपरेशन के बाद बच्ची को सर्जरी वार्ड भेज दिया गया, लेकिन कोई डॉक्टर उसकी स्थिति देखने तक नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद बच्ची की स्थिति खराब हो गई है। बच्ची डर और दर्द के कारण घबराई हुई है। परिजन आक्रोशित हैं और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 



 
सीएस ने मांगी जांच रिपोर्ट
सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार ने घटना पर गंभीरता दिखाते हुए मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएस ने यह भी कहा कि ऑपरेशन में किस स्तर पर लापरवाही हुई, इसकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed