फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Muzaffarpur Upasana became first Asian player to win gold in French Boxing Championship

Bihar: फ्रेंच बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली एशियाई खिलाड़ी बनी उपासना, जीत चुकी हैं कांस्य

Thu, 13 Feb 2025 02:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 13 Feb 2025 02:30 PM IST
सार

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले की उपासना आनंद ने एशियाई फ्रेंच बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित छठी एशियाई फ्रेंच बॉक्सिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन उपासना ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

विज्ञापन
Bihar Muzaffarpur Upasana became first Asian player to win gold in French Boxing Championship
उपासना ने जीता गोल्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में चल रहे नौ से 13 फरवरी के छठ्ठे एशियन फ्रेंच बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने आठ गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रांज समेत कुल 34 पदक जितकर ऑल ओवर एशिया चैंपियन का एक बड़ा खिताब पहली बार अपने नाम किया है। आपको बता दें, भारतीय टीम में शामिल बिहार के खिलाड़ियों ने अपने उम्दा प्रदर्शन के दम पर एक स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य समेत कुल 13 पदक भारत को दिलाया।

विज्ञापन


इससे पहले भी बिहार के खिलाड़ियों ने 2022 में एशियन चैंपियनशिप में बांग्लादेश में चार पदक, इंडोनेशिया 2024 में आयोजित एशियन स्वात चैंपियनशिप में भी भारत को चार पदक दिलाऐ थे। मुजफ्फरपुर की खिलाड़ी उपासना आनंद ने गोल्ड मेडल जीतकर बिहार की झोली में डाला। लेकिन पहली बार बिहार के खिलाड़ियों ने एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड जितकर इतिहास रच दिया। साथ ही 14 मेडल के साथ मेडल टैली सिधे दोगना कर दिया है।
विज्ञापन




आपको बता दें, इस प्रतियोगिता में एशिया महादेश के भारत समेत लगभग 14 देशों के बॉक्सर भाग लिए थे। इस बार भी भारतीय टीम के मुख्य कोच बिहार के शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव  को बनाया गया था और उनके नेतृत्व में भारत ऑल ओवर एशिया के खिताब अपने नाम कर एक इतिहास रच दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि पहली बार भारत किसी अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में विजेता बना है। इसके लिए भारतीय टीम के कोच शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव को अंतरराष्ट्रीय स्वात महासंघ के चेयरपर्सन डॉ. जूलिया गैबरील (फ्रांस) के द्वारा एशिया बेस्ट कोच अवार्ड से भी नवाजा गया। साथ ही एशियाई स्वात महासंघ के प्रेसिडेंट डॉ. हमीद रजा (इरान) के द्वारा पूरी भारतीय टीम को ओवर ऑल एशिया का विजेता ट्रॉफी दिया गया।


साथ ही टीम मैनेजर शिल्पी सोनम और ऑफिसियल सुनील कुमार व आशिफ अनवर को ऑफिसियल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बिहार के खिलाड़ी में स्वर्ण पदक उपासना आनंद ने अर्जित किया। वहीं, रजत पदक स्नेहा कुमारी, रुबीना कुमारी और ज्योती कुमारी के साथ ही श्रेयस जैशवाल, सिद्धार्थ वर्मा हासिल किए। कांस्य पदक अदिति सिंह, सावी सिंह और अनन्या श्रीवास्तव के अलावा सिजा अफरोज, हिमांशु राज और सूर्यांश देव मेहता व आदित्य राज ने हासिल किया। पदक विजेता सभी खिलाड़ियों के लिए मुजफ्फरपुर में बैंड बाजे के साथ स्वागत की पूरी तैयारी की जा रही है। इसके लिए पूरे शहर के लगभग 20-22 जगहों पर वेलकम प्वाइंट बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed