फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Mortuary employee suspended in the case of dragging the dead body on the stairs in Bettiah

बेतिया में सीढ़ियों पर घसीटते हुए शव ले जाने का मामला: मॉर्च्युरी कर्मचारी निलंबित, वायरल वीडियो से खुली पोल

Wed, 13 Aug 2025 02:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 13 Aug 2025 02:43 PM IST
सार

Bihar: डीएम ने GMCH प्राचार्य से घटना की विस्तृत जानकारी मांगी है और तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। GMCH अधीक्षक ने पुष्टि की है कि वीडियो में शव घसीटता दिख रहा व्यक्ति भुआली मल्लिक ही है।

विज्ञापन
Bihar: Mortuary employee suspended in the case of dragging the dead body on the stairs in Bettiah
इसी अस्पताल का है मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) बेतिया में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक निर्वस्त्र शव को सीढ़ियों पर बेरहमी से घसीटते अस्पताल कर्मी को देखा गया। वीडियो सामने आते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया और दोषियों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई।

विज्ञापन

जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने इस घटना को अमानवीय और अस्वीकार्य बताते हुए मॉर्च्युरी अटेंडेंट भुआली मल्लिक को तत्काल निलंबित कर दिया है। वहीं, चौकीदार की भूमिका की जांच का जिम्मा पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया है, जिन्हें दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: बिहार में मानवता फिर शर्मसार: सीढ़ियों पर घसीटते हुए पोस्टमार्टम कक्ष तक ले गए शव, वायरल वीडियो ने खोली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने GMCH प्राचार्य से घटना की विस्तृत जानकारी मांगी है और तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। GMCH अधीक्षक ने पुष्टि की है कि वीडियो में शव घसीटता दिख रहा व्यक्ति भुआली मल्लिक ही है।

वीडियो के वायरल होने के बाद शहर में आक्रोश की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना न केवल मानवीय संवेदना पर चोट है, बल्कि अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। उनका मानना है कि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई ही भविष्य में अमानवीय व्यवहार को रोक सकती है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और दोषियों को उनके कृत्य की सजा जरूर मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed