फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar LS Chunav Minister Kedar Gupta Fumes Over Seat Allocation in Indian Alliance Criticizes Development Mode

Politics: हमारे साथ पीएम मोदी का डेवलपमेंट मॉडल, इंडी गठबंधन में सीट को लेकर सिर फुटव्वल; मंत्री केदार गुप्ता

Mon, 01 Apr 2024 10:51 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 01 Apr 2024 10:51 AM IST
सार

Bihar Politics: बिहार में इंडी गठबंधन के नेताओ में अभी भी सीट और उम्मीदवार को लेकर तनातनी बनी हुई है और हम लोग जनसंपर्क में हजारों की भीड़ जुटा रहे हैं। यह संकेत है कि एनडीए इस बार 400 पार कर लेगी। बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने सोमवार को ये बयान दिया।

विज्ञापन
Bihar LS Chunav Minister Kedar Gupta Fumes Over Seat Allocation in Indian Alliance Criticizes Development Mode
केदार प्रसाद गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री और बीजेपी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने महागठबंधन पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अभी तक देश दुनिया यही देख रही है कि महागठबंधन में सीट को लेकर समरूपता नहीं है और एक दूसरे की टांग खींचने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा की जैसे तैसे सीट को बांट लिया और इनको कोई भी बेहतर उम्मीदवार नहीं मिल रहा है, इसलिए कुछ लोग अनर्गल बयान एनडीए पर देने में लगे हैं। सच्चाई तो यही है कि इनके पास उम्मीदवार ही नहीं है और हमारे पास तो प्रभु श्री राम का नाम ही काफी है। पूरा देश इस नाम का गुणगान करते हुए हमारे साथ आ रहे हैं। इसके साथ ही काम के लिए पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार जी का बेहतरीन डेवलपमेंट मॉडल है, जिससे जनता अवगत है। यही कारण है कि अब भी एक सामान्य जनसंपर्क अभियान में गांव गांव में हजारों की भीड़ उमड़ रही है, यह संकेत है कि अबकी बार 400 पार में कोई भी अड़चन नहीं है।

विज्ञापन

एनडीए की आंधी में उड़ जायेंगे
बता दें कि मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड में प्रत्याशी के समर्थन में परिचय और जनसंपर्क अभियान में भारतीय जनता पार्टी के लोग आम लोगों के बीच में जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। इस दौरान मुजफ्फरपुर लोकसभा चुनाव क्षेत्र से एनडीए के उम्मीदवार ने कहा कि आज इंडी गठबंधन के लोगों को अपनी हार का एहसास हो गया है। इसलिए अब दिल्ली और जगह जगह पर जुटान करने में लगे हुए हैं। एनडीए के लिए कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक सम्पूर्ण भारत एक है और एक रहेंगे। तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोग इस बार एनडीए की आंधी में उड़ जायेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed