फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Lok Sabha Election 2024 Congress Ajay Upadhyay on PM Modi BJP Seats Vote Percentage Phase Wise

LS Polls: कांग्रेस का पीएम पर हमला, कहा- भ्रम पैदा करके वोट लेने की कोशिश की, हर चरण में मोदी ने महसूस की हार

Tue, 14 May 2024 04:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 14 May 2024 04:24 PM IST
सार

Congress Takes a Dig At PM Modi: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि अब ‘मोदी की गारंटी’ खोखली हो गई है। भाजपा द्वारा देश में भ्रम पैदा किया जा रहा है कि कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण देने की बात कर रही हैं। हम इसे लेकर लोगों के बीच जा रहे हैं और बता रहे हैं कि कांग्रेस इस तरह की कोई भी बात नहीं करती है।

विज्ञापन
Bihar Lok Sabha Election 2024 Congress Ajay Upadhyay on PM Modi BJP Seats Vote Percentage Phase Wise
प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय उपाध्याय तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में घूम-घूम कर झूठ और जुमले का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। दिल्ली से चली झूठी गारंटी अब बिहार में दस्तक देने में लगी हुई है। यही कारण है कि बिहार सहित पूरे देश में सात चरणों के चुनाव में अब हर चरण में बीजेपी की हार हो रही है। ये बातें मुजफ्फरपुर में पहुंचे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय उपाध्याय ने बीजेपी और मोदी पर निशाना साधते हुए कहीं।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता अजय उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की विदाई के सिर्फ तीन हफ्ते बचे हैं। आगामी चार जून को पिछले 10 साल के अन्याय से जनता को मुक्ति मिलेगी। साथ ही अब नागरिक अधिकारों से युक्त कांग्रेस पार्टी की 25 गारंटियों से देशवासियों को शक्ति मिलेगी। इसके लिए पांच न्याय के संकल्पों के साथ प्रत्येक वर्ग को ताकत देने का हम काम करेंगे।
विज्ञापन

 
कांग्रेस ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि झूठ और जुमले से त्रस्त देश की जनता तानाशाह के इरादों को भांप चुकी है। सब समझ रहें है कि ‘चार सौ पार’ के नारे के इरादे को कि कैसे बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के संविधान को बदलने की साजिश की जा रही है। लोकतंत्र की हत्या करने वालों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। कांग्रेस का न्याय रथ लोकतंत्र की रक्षा के लिए मुस्तैदी के साथ आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कांग्रेस पार्टी के नेता सह राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि अब समय आ गया है कि ‘मोदी की गारंटी’ खोखली हो गई है। देश में भ्रम पैदा किया जा रहा है कि कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण देने की बात कर रही हैं। सच्चाई यही है कि हम बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को मानने वाले लोग हैं और इसको किसी भी सूरत में बदला नहीं जा सकता है।


उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा इस तरह का भ्रम पैदा किया जा रहा है कि हमारी पार्टी ऐसा कोई कदम उठाने जा रही है। हम इसको लेकर लोगों के बीच जा रहे हैं और बता रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी इस तरह की कोई भी बात नहीं करती है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री के चेहरे पर घबराहट साफ दिख रही है। वह हर चरण की वोटिंग के बाद और भी ज्यादा हताश और निराश दिखने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed