फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: JDU MLA Gopal Mandal says We are Jarasandh, how much will you separate us, we will unite, SP Puran Jha

Bihar: जदयू विधायक बोले- हम जरासंध हैं, कितना अलग करोगे फिर जुट ही जाएंगे; अपने ही मुख्यमंत्री पर उठा दिए सवाल

Sun, 01 Dec 2024 08:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 01 Dec 2024 08:28 PM IST
सार

Bettiah News: जदयू विधायक गोपाल मंडल ने अपने ही पार्टी के सांसद पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सांसद अजय मंडल पार्टी में दरार न डालें, क्योंकि चुनाव जीतने के बाद उनका व्यवहार बदल गया है। इसके साथ ही उन्होंने नवगछिया एसपी पर भी गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन
Bihar: JDU MLA Gopal Mandal says We are Jarasandh, how much will you separate us, we will unite, SP Puran Jha
जदयू विधायक गोपाल मंडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जदयू विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर अपने बड़बोलेपन से सुर्खियां बटोरी हैं। बेतिया के नवगछिया में आयोजित जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने अपने ही पार्टी के सांसद अजय मंडल और नवगछिया के एसपी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। गोपाल मंडल ने इस दौरान पार्टी में दरार डालने का आरोप लगाते हुए सांसद अजय मंडल पर निशाना साधा। साथ ही नवगछिया एसपी पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

 
एसपी और पुलिस महकमे पर तीखा हमला
गोपाल मंडल ने नवगछिया के एसपी पूरण झा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एसपी का धंधा बाजार में दबंगों के साथ मिलकर शराब पीने का है। उन्होंने यहां तक कहा कि एसपी अपने आवास पर दबंगों को शराब पिलाते हैं, यह खुलेआम बोलने की धमकी भी दी। गोपाल मंडल ने आरोप लगाया कि एसपी के नेतृत्व में पुलिस महकमे ने दलित महिला के साथ हुए बलात्कार के मामले को दबा दिया। उन्होंने कहा कि जब तक ऊपर के अधिकारियों, विशेषकर डीजीपी का ध्यान इस ओर नहीं जाएगा, तब तक यहां कुछ नहीं सुधरेगा।
विज्ञापन


 

Bihar: JDU MLA Gopal Mandal says We are Jarasandh, how much will you separate us, we will unite, SP Puran Jha
सीएम नीतीश कुमार (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी घेरा
गोपाल मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि जब वे मुख्यमंत्री से समस्या उठाते हैं, तो मुख्यमंत्री उनके सवालों का जवाब देते हुए कहते हैं कि ‘बढ़िया लड़का है’। उनका यह बयान जदयू कार्यकर्ताओं में हलचल का कारण बना और उन्होंने पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए।
 

Bihar: JDU MLA Gopal Mandal says We are Jarasandh, how much will you separate us, we will unite, SP Puran Jha
जदयू सांसद अजय मंडल - फोटो : अमर उजाला

सांसद अजय मंडल पर कटाक्ष
गोपाल मंडल ने अपने ही पार्टी के सांसद अजय मंडल पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सांसद अजय मंडल पार्टी में दरार न डालें, क्योंकि चुनाव जीतने के बाद उनका व्यवहार बदल गया है। गोपाल मंडल ने कहा कि मैं जरासंध हूं, कितना भी अलग करोगे फिर भी हम एकजुट हो जाएंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर वे काम करते हैं तो लोग उन्हें पसंद करते हैं। चाहे सांसद अजय मंडल फोन उठाएं या न उठाएं, वे लोकप्रिय हैं और आलाकमान ने उन्हें जीत दिलवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed