फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Illegal liquor recovered from a luxury car with BJP flag in Muzaffarpur; liquor smuggler absconding

Bihar: भाजपा के झंडे वाली लग्जरी गाड़ी से अवैध शराब बरामद; पुलिस को देख भाग रहा था तस्कर, खंभे से टकराया

Wed, 25 Sep 2024 06:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 25 Sep 2024 06:04 PM IST
सार

Muzaffarpur News: डीएसपी वेस्ट अभिषेक आनंद ने बताया कि पुलिस ने एक लग्जरी वाहन को जब्त किया है, जिसमें बड़ी मात्रा में शराब लदी थी। पुलिस अब वाहन मालिक की पहचान करने में जुटी हुई है। भाजपा के झंडे वाले पहलू की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar: Illegal liquor recovered from a luxury car with BJP flag in Muzaffarpur; liquor smuggler absconding
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थानाक्षेत्र के सहबाजपुर रेलवे फाटक के पास पुलिस ने एक यूपी नंबर प्लेट वाली लग्जरी गाड़ी जब्त की है, जो दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। बताया जा रहा है कि यह वाहन पुलिस को देख कर भागने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक एक बिजली के खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को जब्त कर लिया, जिसमें से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है।

विज्ञापन

 
बीजेपी का झंडा लगा था वाहन पर
जानकारी के मुताबिक, जब्त की गई लग्जरी गाड़ी पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का झंडा लगा हुआ था, जिसने इस घटना को और भी संवेदनशील बना दिया है। पुलिस ने वाहन की गहन जांच की, जिसमें शराब की बड़ी खेप पाई गई। हालांकि, वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी और शराब को कब्जे में लेकर थाने में लाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



 
मामले की जांच की जा रही है
इस मामले पर डीएसपी वेस्ट अभिषेक आनंद ने बताया कि पुलिस ने एक लग्जरी वाहन को जब्त किया है, जिसमें बड़ी मात्रा में शराब लदी थी। पुलिस अब वाहन मालिक की पहचान करने में जुटी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि जब्त वाहन पर बीजेपी का झंडा लगा हुआ था, और इस पहलू की भी जांच की जा रही है। फिलहाल, यूपी नंबर प्लेट वाली इस गाड़ी के संबंध में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed