फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar House of absconding Mukhiya husband Azam Khan seized in Motihari case of illegal arms display

Bihar News: फरार मुखिया पति आजम खान का घर कुर्क, मोहर्रम के मौके पर अवैध शस्त्र प्रदर्शन का मामला

Thu, 28 Nov 2024 07:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 28 Nov 2024 07:00 PM IST
सार

बिहार के मोतिहारी में फरार मुखिया पति के घर कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई हुई है। बता दें कि मुखिया पर मोहर्रम के दौरान अवैध शस्त्र प्रदर्शन का मामला दर्ज है।

विज्ञापन
Bihar House of absconding Mukhiya husband Azam Khan seized in Motihari case of illegal arms display
मुखिया पति का घर कुर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी के सदर एसडीपीओ जितेश पांडेय के नेतृत्व में छह थानों की पुलिस ने उत्तरी मानसिंघा के मुखिया पति आजम खान के घर पर कुर्की की कार्रवाई की। इनके ऊपर सुगौली थाने में अवैध रूप से ऑर्म्स का प्रदर्शन करने और पुलिस अभिरक्षा से फरार होने की प्राथमिकी दर्ज है।

विज्ञापन


आजम खान के घर पर कुर्की की यह कार्रवाई सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में सुगौली, बंजरिया, छतौनी, मुफस्सिल और रघुनाथपुर की पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कुर्की की कार्रवाई के पहले पुलिस ने उनके गांव में माइकिंग किया और अभियुक्त के परिजनों और शुभचिंतकों से आजम खान को 20 मिनट के अंदर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की अपील की। नहीं करने की स्थिति में कुर्की की कार्रवाई करने की बात कही गई। लेकिन जब निर्धारित समय सीमा में आत्मसमर्पण नहीं किया तो पुलिस ने यह कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


उनके घर पर बाहर से लोहे का लगा दरवाजा बंद था और उसमें ताला लगा हुआ था। वीडियो रिकॉर्डिंग के अंतर्गत बाहर का ताला तोड़ा गया। उसके बाद अंदर वाला दरवाजा भी बंद था, जिसको धक्का देकर तोड़ा गया। इसके बाद पुलिस बल घर के अंदर जाकर उनके घर में रखे सामानों को जब्त किया और थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजम खान के ऊपर मोहर्रम के अवसर पर अवैध शस्त्र प्रदर्शन की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें पुलिस को उनकी तलाश थी। इनको मुफस्सिल पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था और यह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गए थे। इसके बाद भी इन्होंने न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किया। कोर्ट ने उनके गिरफ्तार नहीं होने की स्थिति में कुर्की का वारंट निर्गत किया था। पुलिस कार्रवाई के दौरान यह भी अफवाह फैली कि यह आत्मसमर्पण करने जा रहा है। इस पर कुर्की की कार्रवाई भी कुछ देर के लिए रोक दी गई। लेकिन बाद मे कुर्की की कार्रवाई को जारी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed