{"_id":"6a3f67970bbbfec37d0e4dcb","slug":"bihar-hajipur-31-year-old-man-beaten-to-death-over-mobile-theft-allegations-tension-grips-pachiskurwa-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4440359-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, मुहर्रम मेला देखने निकला था; आरोपियों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, मुहर्रम मेला देखने निकला था; आरोपियों की तलाश जारी
Sat, 27 Jun 2026 12:24 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:24 PM IST
सार
वैशाली के हाजीपुर में मोबाइल चोरी के आरोप में 31 वर्षीय संतोष पासवान की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह मुहर्रम मेला देखने गए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
crime
- फोटो : amar ujala
विस्तार
वैशाली जिले के हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत चाणक्य कॉलोनी, पच्चीसकुरवा में मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहीमापुर निवासी 31 वर्षीय संतोष पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार में मातम छा गया।
मुहर्रम का जुलूस और मेला देखने निकले थे
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब आठ बजे संतोष पासवान अपने परिवार के साथ मुहर्रम का जुलूस और मेला देखने निकले थे। जुलूस देखने के बाद उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को घर भेज दिया और खुद जढुआ करबला मेला देखने की बात कहकर चले गए। शनिवार सुबह उनका शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
संतोष पासवान ताड़ के पेड़ों से ताड़ी निकालकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। वह तीन भाइयों में से एक थे। उनके एक भाई की करीब एक वर्ष पहले हैदराबाद में सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी। अब संतोष की मौत के बाद परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar News : सदगुरु जग्गी वासुदेव फिर छाए चर्चा में, स्वागत करते हुए अब किसने कसा तंज? सरकार को भी जमकर कोसा
मोबाइल चोरी के आरोप में हत्या का मामला
घटना की जानकारी मिलते ही वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा और औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया
एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि 25 जून की रात औद्योगिक थाना क्षेत्र के पच्चीसकुरवा गांव में हत्या की घटना सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संतोष पासवान की मोबाइल चोरी के आरोप में पिटाई की गई, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मामले में कथित रूप से शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।