फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Groom refuses a month before marriage, says give dowry first

Bihar: शादी से एक माह पहले दूल्हे का इंकार, कहा पहले दहेज दो, फिर होगी शादी; मोबाइल देने के बहाने मिलने गया था

Sun, 30 Nov 2025 03:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 30 Nov 2025 03:35 PM IST
सार

Bihar: लड़की की मां के अनुसार, सभी मांगें पूरी न होने पर दूल्हे ने खुद शादी से इंकार कर दिया। परिवार व अगुवा द्वारा समझाने पर भी वह राजी नहीं हुआ। आरोप यह भी है कि शादी तोड़ने के कुछ दिन बाद युवक अपने बहनोई के साथ मोबाइल देने के बहाने लड़की से मिलने पहुंचा और उसे अपने साथ घुमाने की जिद करने लगा।
 

विज्ञापन
Bihar: Groom refuses a month before marriage, says give dowry first
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में तय विवाह एक महीने पहले ही टूट गया। आरोप है कि दूल्हा व उसके परिवार ने दहेज की शर्तें पूरी न होने पर शादी से इंकार कर दिया। विवाह कार्ड छप चुके थे, रस्मों की तैयारी चल रही थी, ऐसे में अचानक हुई इस घटना से लड़की पक्ष आक्रोशित है। पीड़िता की मां ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


मामला मनियारी थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि गरहां थाना क्षेत्र के लड़के की शादी चार दिसंबर 2025 को तय थी। तीन दिसंबर को मटकोर सहित अन्य रस्में होनी थीं। लड़की की मां का कहना है कि जून 2025 में दोनों पक्षों की पहली मुलाकात हुई थी। जुलाई में देखा-सुनी की रस्म भी संपन्न हो गई, जिसके बाद लड़के वालों ने लड़की को कई बार मंदिर और अन्य स्थानों पर देखने की जिद की।
विज्ञापन


पढे़ं; छपरा में दिनदहाड़े हत्या, पुलिस लाइन से सौ मीटर दूर व्यक्ति को मारी गोली; मौके पर मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में महिला थाना को दिए आवेदन के अनुसार, दो अगुवा की मौजूदगी में दहेज का समझौता भी हो चुका था। लड़की पक्ष ने 1.50 लाख रुपये नगद और तैयारी में लगभग 5.50 लाख रुपये खर्च करने का दावा किया है। इसके बावजूद, दूल्हा पक्ष ने शादी से पहले अपाचे बाइक और अतिरिक्त नकद राशि की मांग रखी।


अचानक बदला रुख, फिर मोबाइल देने के बहाने मिलने पहुंचा
लड़की की मां के अनुसार, सभी मांगें पूरी न होने पर दूल्हे ने खुद शादी से इंकार कर दिया। परिवार व अगुवा द्वारा समझाने पर भी वह राजी नहीं हुआ। आरोप यह भी है कि शादी तोड़ने के कुछ दिन बाद युवक अपने बहनोई के साथ मोबाइल देने के बहाने लड़की से मिलने पहुँचा और उसे अपने साथ घुमाने की जिद करने लगा।

पीड़िता की मांग- खर्च की भरपाई हो, आरोपियों पर कार्रवाई
पीड़ित पक्ष ने पुलिस से गुहार लगाई है कि अब तक खर्च हुए 7 लाख रुपये से अधिक की राशि वापस दिलाई जाए तथा युवक व उसके परिवार पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि हुए सामाजिक अपमान और आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed