{"_id":"673b2d1220ca2da8030d9de4","slug":"bihar-governor-rajendra-arlekar-called-mridula-sinha-his-second-mother-became-emotional-after-unveiling-statue-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने मृदुला सिन्हा को बताया अपनी 'दूसरी मां', मूर्ति अनावरण कर हुए भावुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने मृदुला सिन्हा को बताया अपनी 'दूसरी मां', मूर्ति अनावरण कर हुए भावुक
Mon, 18 Nov 2024 05:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 18 Nov 2024 05:33 PM IST
सार
Mridula Sinha: राज्यपाल ने मृदुला सिन्हा की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि वह न केवल एक उत्कृष्ट नेता थीं, बल्कि एक संवेदनशील और स्नेहमयी व्यक्तित्व भी थीं। उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर उन्होंने अपनी कई जिम्मेदारियां निभाईं।
विज्ञापन
दिवंगत मृदुला सिन्हा की प्रतिमा का अनावरण करते हैं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा की पूर्व राज्यपाल और मुजफ्फरपुर निवासी दिवंगत मृदुला सिन्हा की प्रतिमा का अनावरण करते हुए बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भावुक हो गए। उन्होंने दिवंगत मृदुला सिन्हा को अपनी दूसरी मां के समान बताया। उन्होंने कहा कि उनका मार्गदर्शन उन्हें जीवनभर प्रेरणा देता रहेगा।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा कि जब मैं गोवा में मंत्री पद की शपथ ले रहा था, तब मृदुला जी ने ही मुझे शपथ दिलाई थी। मेरी मां के देहावसान के बाद जब भी मैं मृदुला जी से मिलता, वह और डॉक्टर साहब (उनके पति) हमेशा मेरे परिवार और स्वास्थ्य की चिंता करते थे। उनसे मिलने पर मुझे मां जैसा स्नेह और अपनापन महसूस होता था। आज उनकी प्रतिमा का अनावरण करते हुए गर्व और भावुकता का अनुभव हो रहा है।
विज्ञापन
मूर्ति अनावरण समारोह
महामहिम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सोमवार को मुजफ्फरपुर के भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय स्थित एलएस कॉलेज के पार्क में आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत मृदुला सिन्हा की प्रतिमा का अनावरण किया। मृदुला सिन्हा, जो गोवा की राज्यपाल के रूप में सेवा कर चुकी थीं, को मुजफ्फरपुर की बेटी के रूप में याद किया गया।
विज्ञापन
मृदुला सिन्हा की याद में आयोजन
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दिवंगत मृदुला सिन्हा के योगदान को याद किया। उन्हें साहित्य, राजनीति और समाज सेवा के क्षेत्र में प्रेरणास्रोत बताया। समारोह में जिले के प्रशासनिक अधिकारी, विश्वविद्यालय के पदाधिकारी और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
राज्यपाल ने मंच से अपने संबोधन में मृदुला सिन्हा की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि वह न केवल एक उत्कृष्ट नेता थीं, बल्कि एक संवेदनशील और स्नेहमयी व्यक्तित्व भी थीं। उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर उन्होंने अपनी कई जिम्मेदारियां निभाईं। मूर्ति अनावरण के इस अवसर पर स्थानीय लोगों और विश्वविद्यालय के छात्रों ने दिवंगत मृदुला सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी उपलब्धियों को याद किया। समारोह के अंत में राज्यपाल ने मृदुला सिन्हा के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की।