{"_id":"67112820b8a2ec90c50cf67a","slug":"bihar-giriraj-singh-is-not-accepting-democracy-that-is-why-he-is-taking-out-hindu-jagran-yatra-mp-anand-mohan-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'गिरिराज सिंह लोकतंत्र को नहीं मान रहे, इसलिए निकाल रहे हिंदू जागरण यात्रा,' पूर्व MP आनंद मोहन का बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 'गिरिराज सिंह लोकतंत्र को नहीं मान रहे, इसलिए निकाल रहे हिंदू जागरण यात्रा,' पूर्व MP आनंद मोहन का बयान
Thu, 17 Oct 2024 08:37 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 17 Oct 2024 08:37 PM IST
सार
गिरिराज सिंह लोकतंत्र को नहीं मान रहे हैं, इसलिए वे हिंदू जागरण यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा पर रोक लगाई जानी चाहिए। बता दें, यह बातें पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कही।
विज्ञापन
पूर्व सांसद आनंद मोहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के कद्दावर हिंदूवादी नेता गिरिराज सिंह के हिंदू जागरण यात्रा पर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, उनकी यह यात्रा आपसी सौहार्द को खराब करने वाला है। इस पर रोक लगाई जानी चाहिए। केंद्रीय मंत्री गिरिराज के द्वारा हिंदुओं को एकजुट करने को लेकर हिंदू जागरण यात्रा निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि मुजफ्फरपुर जिले के एक प्रतिष्ठान के उद्घाटन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व सांसद आनंद मोहन ने बड़ा बयान देते हुए कहा, अगर हिंदुओं को एक करना हो और हिंदू जागरण यात्रा निकालनी हो तो निकालें और एक करें। किंतु किसी दूसरे समुदाय के मोहल्ले से होकर क्यों निकाल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जब शपथ लिए थे तो क्या किसी धर्म विशेष को ही बढ़ावा देने के लिए थे। वो ऐसे में उन्हें इस पर विचार करने चाहिए और इस तरह की यात्रा कुछ और नहीं, बल्कि समुदाय विशेष के नाम पर लोगों के बीच आपसी वैमनस्यता को पैदा करने वाला है।
विज्ञापन
इस दौरान में पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा, गिरिराज सिंह का यह कदम बिल्कुल भी देश की गणराज्य और लोकतांत्रिक व्यवस्था को आघात पहुंचाने वाला है। ऐसे जागरण यात्रा से दो समुदाय में विवाद बढ़ता है और तनाव भी इसके कारण दंगा बढ़ सकता है। राज्य सरकार को इस दिशा में कार्य करते हुए इस तरह की हिंदू जागरण यात्रा पर रोक लगा देनी चाहिए।
विज्ञापन