फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Giriraj Singh is not accepting democracy that is why he is taking out Hindu Jagran Yatra MP Anand Mohan

Bihar: 'गिरिराज सिंह लोकतंत्र को नहीं मान रहे, इसलिए निकाल रहे हिंदू जागरण यात्रा,' पूर्व MP आनंद मोहन का बयान

Thu, 17 Oct 2024 08:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 17 Oct 2024 08:37 PM IST
सार

गिरिराज सिंह लोकतंत्र को नहीं मान रहे हैं, इसलिए वे हिंदू जागरण यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा पर रोक लगाई जानी चाहिए। बता दें, यह बातें पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कही।

विज्ञापन
Bihar Giriraj Singh is not accepting democracy that is why he is taking out Hindu Jagran Yatra MP Anand Mohan
पूर्व सांसद आनंद मोहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के कद्दावर हिंदूवादी नेता गिरिराज सिंह के हिंदू जागरण यात्रा पर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, उनकी यह यात्रा आपसी सौहार्द को खराब करने वाला है। इस पर रोक लगाई जानी चाहिए। केंद्रीय मंत्री गिरिराज के द्वारा हिंदुओं को एकजुट करने को लेकर हिंदू जागरण यात्रा निकाला जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि मुजफ्फरपुर जिले के एक प्रतिष्ठान के उद्घाटन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व सांसद आनंद मोहन ने बड़ा बयान देते हुए कहा, अगर हिंदुओं को एक करना हो और हिंदू जागरण यात्रा निकालनी हो तो निकालें और एक करें। किंतु किसी दूसरे समुदाय के मोहल्ले से होकर क्यों निकाल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जब शपथ लिए थे तो क्या किसी धर्म विशेष को ही बढ़ावा देने के लिए थे। वो ऐसे में उन्हें इस पर विचार करने चाहिए और इस तरह की यात्रा कुछ और नहीं, बल्कि समुदाय विशेष के नाम पर लोगों के बीच आपसी वैमनस्यता को पैदा करने वाला है।
विज्ञापन


इस दौरान में पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा, गिरिराज सिंह का यह कदम बिल्कुल भी देश की गणराज्य और लोकतांत्रिक व्यवस्था को आघात पहुंचाने वाला है। ऐसे जागरण यात्रा से दो समुदाय में विवाद बढ़ता है और तनाव भी इसके कारण दंगा बढ़ सकता है। राज्य सरकार को इस दिशा में कार्य करते हुए इस तरह की हिंदू जागरण यात्रा पर रोक लगा देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed