फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Giriraj Singh came in support of JDU MP Devesh Chandra Thakur's statement of not helping Muslims-Yadavs

Bihar News: जदयू सांसद के मुस्लिम-यादव की मदद न करने के बयान के समर्थन में आए गिरिराज सिंह, कह दी ये बात

Tue, 18 Jun 2024 04:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 18 Jun 2024 04:41 PM IST
सार

Muzaffarpur News: भाजपा नेता ने कहा कि गिरिराज सिंह ने कहा कि मुसलमान बीजेपी को रोकना चाहते हैं। मुझे इन पर विश्वास नहीं है। ये देश को गजवा ए हिंद बनाना चाहते हैं।
 

विज्ञापन
Bihar: Giriraj Singh came in support of JDU MP Devesh Chandra Thakur's statement of not helping Muslims-Yadavs
मुजफ्फरपुर में एक निजी कार्यक्रम में भाजपा नेता गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी से जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के मुस्लिम और यादव को मदद नहीं करने के बयान के समर्थन में अब केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा नेता गिरिराज सिंह भी आ गए हैं। गिरिराज ने कहा कि देवेश चंद्र ठाकुर ने अपनी पीड़ा को साझा किया है। उन्होंने दावा कर कहा कि मुसलमानों ने मुझे भी बेगूसराय में वोट नहीं दिया था। उन्हें अब इसका पता लगा है और उन्होंने इस बात को सार्वजनिक कर दिया है। इसको लेकर के देवेश चंद्र ठाकुर को यह एहसास हो गया है।

विज्ञापन

 
दरअसल, मुजफ्फरपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे भारत सरकार में केंद्रीय कपड़ा उद्योग विभाग के मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव और तेजस्वी यादव के MY (मुस्लिम-यादव) समीकरण ने समाज में विषमता को पैदा करने का काम किया है। आज लोग इसके परिणाम को भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

 

Bihar: Giriraj Singh came in support of JDU MP Devesh Chandra Thakur's statement of not helping Muslims-Yadavs
मुजफ्फरपुर में एक निजी कार्यक्रम में भाजपा नेता गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग भाजपा को कभी वोट नहीं करते हैं। इसका परिणाम है कि आज सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने खुलेआम मदद न करने की बात कही है। यही नहीं गिरिराज ने यह भी दावा किया कि जब वह बेगूसराय से खड़े थे तब उम्मीद की थी, लेकिन मुस्लिम और यादव ने वोट नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि देवेश चंद्र ठाकुर तो सब को लेकर चलने वाले लोग हैं और सबका हित चाहते थे, लेकिन पीड़ा को उन्होंने साझा किया है। मुस्लिम समुदाय के लोग एक भी वोट नहीं करते हैं, जबकि हिंदू समाज के लोग थोड़ा ही बहुत, लेकिन वोट करते हैं।


भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग बीजेपी और एनडीए को वोट नहीं करते हैं, क्योंकि यह लोग गजवा ए हिंद बनाना चाहते हैं और हमें रोकना चाहते हैं। हम इस मकसद को कभी नहीं पूरा होने देंगे। इसके लिए जो भी करना होगा किसी भी हद तक जाना होगा तो हम जाएंगे। मुझे इन पर विश्वास नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed