{"_id":"672dbec87e87525c8a0b608a","slug":"bihar-firing-on-woman-who-was-washing-utensils-at-hand-pump-after-returning-from-chhath-ghat-in-bettiah-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: छठ घाट से लौटकर चापाकल पर बर्तन धो रही महिला को बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली, GMCH में इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: छठ घाट से लौटकर चापाकल पर बर्तन धो रही महिला को बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली, GMCH में इलाज जारी
Fri, 08 Nov 2024 01:03 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:03 PM IST
सार
छठ घाट से लौटकर घर पहुंची महिला चापाकल पर बर्तन धो रही थी। इसी दौरान बदमाश घर में घुस गए और महिला को गोली मार दी। घायल महिला का जीएमसीएच में इलाज जारी है।
विज्ञापन
घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेतिया में छठ घाट से लौटकर चापाकल पर बर्तन धो रहे एक महिला को घर में घुसकर बदमाशों ने गोली मार दिया है। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र मोहछी बनकटवा गांव की है। घायल महिला की पहचान मोहछी बनकटवा गांव निवासी रामबहादुर सिंह के 45 वर्षीय पत्नी इंदू देवी के रूप में की गई है।
विज्ञापन
इधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घायल महिला को इलाज के लिए परिजनों ने जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल के परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात छठ घाट से लौटने के बाद इंदू घर के लोगों को खाना खिलाकर बर्तन धोने चापाकल पर चली गई। इसी दौरान किसी ने गोली चला दिया। जो इंदू के कमर में जाकर लग गई। हालांकि, घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उसके बाद उसे इलाज के लिए जीएमसीएच पहुंचाया है। वही, घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
इधर, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल महिला की पहचान मोहछी बनकटवा गांव निवासी राम बहादुर सिंह के 45 वर्षीय पत्नी इंदू देवी के रूप में की गई है। पुलिस मामले में गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। वहीं, सदर एसडीपीओ-वन विवेक दीप ने बताया कि इंदू के कमर में एक गोली लगी है। वे खुद जीएमसीएच पहुंच कर घायल एवं उनके परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी लिए। मौके से पुलिस ने एक टूटा हुआ बुलेट बरामद की है। उन्होंने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। घटना के तह तक पुलिस पहुंचने में हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन