फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Fire Incident Four children burnt alive in fire in Muzaffarpur more than 20 houses burnt

Bihar Fire Incident: आग लगने से चार बच्चों की जिंदा जलकर मौत, 20 से अधिक घर जले, इस वजह से हुआ हादसा

Wed, 16 Apr 2025 02:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 16 Apr 2025 02:57 PM IST
सार

Muzaffarpur Gas Cylinder Incident: भीषण अग्निकांड में चार मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग लगने से 20 से अधिक घर जल गए। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन
Bihar Fire Incident Four children burnt alive in fire in Muzaffarpur more than 20 houses burnt
मृतक बच्चों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में भीषण अग्निकांड में चार बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मरने वालों में तीन लड़की और एक लड़का शमिल है। मृतकों में अंशिका कुमारी पांच वर्ष पिता छोटू पासवान, ब्यूटी कुमारी आठ वर्ष, सृष्टि कुमारी छह वर्ष और विपुल कुमार 10 वर्ष पिता राजन पसान शामिल हैं। इसमें तीन बच्चे एक ही परिवार के हैं।

विज्ञापन




घटना जिले के सकरा प्रखंड क्षेत्र के बरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुरमणि गांव की बताई गई है। बताया जा रहा है कि बिजली के शॉट सर्किट के बाद से लगी आग के बाद आग ने दूसरे घर को अपनी आगोश में ले लिया। इस दौरान घर में रखे हुए घरेलू गैस सिलेंडर में आग लग गई। उसके बाद देखते ही देखते आग ने कई घर को अपनी आगोश में ले लिया। लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक कई घरों में आग लग गई। आग लगने के बाद ग्रामीण में अफरा तफरी की स्थिति बन गई। लोग इस दौरान आसपास से पानी लाकर आग पर काबू पाए जाने के प्रयास में जुट गए। लेकिन आग की तेज लपटों से इसी दौरान में घर में कई लोग फंस गए और जान बचाकर भागने लगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस की वर्दी की जगह कफ़न; 22 साल के युवक के इस हादसे को जानकर चौंक जाएंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान एक घर में आग लग गई, जिसके बाद आग के बीच में बच्चों के फंसे होने के बाद वह निकल नहीं सके और अंदर ही झुलस गए और जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की कई गाड़ी ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया है। इस दौरान कई घर जलकर राख हो गए और अब तक चार बच्चों का शव निकाला जा चुका है।


यह भी पढ़ें: प्रेम-प्रसंग में कार से कुचलकर प्रेमी को मार डाला, प्रेमिका को घर छोड़ने जा रहा था

घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई और इसमें मृतक बच्चों के परिवार में इस घटना से रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि सभी लोग अपने खेतों में काम करने के लिए गए थे। इसी दौरान एक घर में आग लग गई और फिर देखते ही देखते कई घर जलकर राख हो गए। इस दौरान कई घर जलने लगे और इसमें कई लोग फंस गए थे और बच्चे भी जल गए हैं। अब तक इसमें चार बच्चों की मौत हो गई है और कई अन्य फंसे हुए हैं। पुलिस टीम और अग्निशमन विभाग समय से आ जाती तो हादसे को कम किया जा सकता था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली रेल IG इस्तीफा देकर आए बिहार, मुकेश सहनी की पार्टी से चुनाव लड़ने की तैयारी

इस पूरे मामले में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि सकरा प्रखंड क्षेत्र के बरियापुर थाना क्षेत्र के रामपुरमणि गांव में आज अगलगी की घटना हुई है। इसमें अब तक चार बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। घटना बेहद हृदय विदारक है। अंचलाधिकारी को अभिलंब घटना स्थल पर भेजा गया है। अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी की मौके पर कैंप कर रहे हैं। परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। घटना में हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है। वहीं, आग लगने का कारण घरेलू गैस सिलेंडर फटने से हुआ है। मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपये मुआवजा के लिए कहा गया है। इसके साथ ही क्षति का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed