फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Election 2025: Tej Pratap calls Mahua MLA Bahurupiya, MLA Mukesh Roshan hits back

Bihar Election 2025: तेज प्रताप ने महुआ विधायक को बहुरुपिया करार दिया, पलटवार कर MLA बोले- हम उन्हें...

Fri, 29 Aug 2025 06:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 29 Aug 2025 06:21 PM IST
सार

Bihar Election 2025: राजद नेता लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप ने महुआ विधायक और उनके साढ़ू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तेज प्रताप के बयान पर विधायक मुकेश रोशन ने ऐसे अंदाज में प्रतिक्रिया दी कि सभी चौंक गए। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar Election 2025: Tej Pratap calls Mahua MLA Bahurupiya, MLA Mukesh Roshan hits back
अपने समर्थकों के बीच तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और राजद नेता तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर महुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुकेश रोशन पर हमला बोला है। तेज प्रताप ने सोशल मीडिया के जरिए विधायक को बहुरूपिया करार दिया और उनके साढ़ू रवि रोशन उर्फ गुड्डू यादव पर ठगी और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, विधायक मुकेश रोशन ने पलटवार करने के बजाय बेहद सहज प्रतिक्रिया दी और कहा कि वे तेज प्रताप को दूध-भात मानते हैं।

विज्ञापन

 
सोशल मीडिया पर तेज प्रताप का वार
तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि पत्रकार प्रिया यादव के पिता अवधेश सिंह यादव से विधायक मुकेश रोशन के साढ़ू रवि रोशन उर्फ गुड्डू यादव ने प्रॉपर्टी से जुड़े काम के नाम पर 27 लाख रुपये ठगे। तेज प्रताप ने लिखा कि रवि रोशन अब न केवल रुपये लौटाने से इनकार कर रहा है बल्कि अवधेश सिंह यादव और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने वाला युवक गिरफ्तार, पंचर की दुकान चलाता है वाहन चालक 'राजा'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तेज प्रताप ने आगे लिखा कि रवि रोशन अपने लोगों के जरिए सफेद रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी से अवधेश यादव का पीछा करवा रहा है ताकि उनकी हत्या कराई जा सके। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि रवि रोशन को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और ठगे गए रुपये वापस दिलाए जाएं, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
 
तेज प्रताप ने बताया शर्मनाक मामला
तेज प्रताप ने अपनी पोस्ट में लिखा कि एक विधायक के संबंधी द्वारा ठगी करना और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देना बेहद ही शर्मनाक है। जब तक आरोपी को सजा नहीं मिलती और पैसा वापस नहीं होता, तब तक पत्रकार प्रिया यादव और उनका परिवार न्याय से वंचित रहेगा।

 
विधायक की नरम प्रतिक्रिया
इस पूरे विवाद पर जब महुआ विधायक मुकेश रोशन से सवाल किया गया तो उन्होंने सीधा हमला करने के बजाय बेहद ही सधी हुई प्रतिक्रिया दी। मुकेश रोशन ने कहा कि हम तेज प्रताप यादव को दूध-भात मानते हैं। उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में एक नया अंदाज पैदा कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Love Affair and Murder: देवर संग था भाभी का पत्नी वाला रिश्ता; गुस्से में भाई ने मारी गोली, हुई मौत
 
महुआ सीट से तेज प्रताप की दावेदारी
गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव पहले ही एलान कर चुके हैं कि वे महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वे लगातार क्षेत्र में सक्रियता दिखा रहे हैं और मौजूदा विधायक मुकेश रोशन पर समय-समय पर राजनीतिक हमले करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed