{"_id":"66190ec8dc0cf47cd507ab7a","slug":"bihar-crime-when-justice-was-not-given-rape-victim-consumed-poison-nurse-was-brutalized-by-colleague-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: न्याय नहीं मिला तो दुष्कर्म पीड़िता ने खा लिया जहर, अस्पताल में हुई थी हैवानियत की शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: न्याय नहीं मिला तो दुष्कर्म पीड़िता ने खा लिया जहर, अस्पताल में हुई थी हैवानियत की शिकार
Fri, 12 Apr 2024 04:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 12 Apr 2024 04:07 PM IST
सार
पीड़िता ने आरोप लगाया कि बीते एक अप्रैल की दोपहर को अस्पताल में भर्ती एक बच्चे की गंभीर हालत की बात बोलकर स्लाइन बोतल चढ़ाने का बहाना बनाकर अस्पताल के कर्मी ने पहले ऊपर बुलाया। फिर कहा कि तुम मुझे पसंद हो, अब खुश कर दो। वरना...। पढ़ें पूरी खबर।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर में न्याय न मिलने पर दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला जिले के जजुआर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। घटना के बाद से पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। दरअसल, जिले के निजी अस्पताल में कार्यरत बतौर नर्स को उसपर बुरी नजर रखने वाले स्टाफ ने दरिंदगी का शिकार बनाया था। यही नहीं आरोपी ने अपना मुंह बंद रखने के लिए पीड़िता को न सिर्फ धमकी दी थी। बल्कि विरोध करने पर गांव से निकालने की बात भी कई बार कही गई थी।
विज्ञापन
मामले में पीड़िता ने बताया कि वह गांव के बाजार के पास एक निजी अस्पताल में बतौर नर्स काम करती थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बीते एक अप्रैल की दोपहर को अस्पताल में भर्ती एक बच्चे की गंभीर हालत की बात बोलकर स्लाइन बोतल चढ़ाने का बहाना बनाकर अस्पताल के कर्मी ने पहले ऊपर बुलाया। फिर कहा कि तुम मुझे पसंद हो, अब खुश कर दो। वरना जबरन करना हमारी मजबूरी होगी।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि जब मैंने उसका विरोध किया तो उसके बाद हाथापाई की नौबत आ गई। उसके बाद आरोपी ने बेहोशी का इंजेक्शन देकर उससे दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया गया। वह एक घंटे तक बेहोश रही। होश में आने के बाद उसने इस मामले की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि उसके बाद मामले में समझौते को लेकर एक पंचायत हुई। उस दौरान मुझ पर ही कई बेबुनियाद आरोप लगाकर गांव से बाहर निकालने की धमकी दी गई। अब जब कोई रास्ता नहीं दिखा और न्याय मिलने की आस नहीं दिखी तो थक-हार कर जहर खा लिया और अपनी जान देने का प्रयास किया है।
वहीं, इस पूरे मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची जजुआर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना के SHO रमन राज ने बताया कि जानकारी मिली है कि एक युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया है। जो थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में बतौर नर्स का काम करती थी। उनका यह आरोप है कि अस्पताल के कर्मी ने उससे मारपीट कर और नशा देकर उससे दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता का बयान लिया जा रहा है। मामले में लिखित शिकायत और परिजन से आवेदन मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।