{"_id":"665ac17a156d5ff30406ef3c","slug":"bihar-crime-uncle-raped-two-year-old-niece-in-sitamarhi-police-arrested-him-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंस से भी निर्दयी यह मामा: दो साल की भांजी को गोद में लेकर निकला, लहूलुहान कर छोड़ गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंस से भी निर्दयी यह मामा: दो साल की भांजी को गोद में लेकर निकला, लहूलुहान कर छोड़ गया
Sat, 01 Jun 2024 12:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 01 Jun 2024 12:06 PM IST
सार
Bihar Crime: सीतामढ़ी में एक शख्स ने दो साल की भांजी से दुष्कर्म कर लहूलुहान कर दिया। आरोपी मासूम बच्ची को खिलाने के बहाने ले गया, फिर उससे दरिंदगी की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि घटना से ग्रामीणों में काफी रोष है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के सीतामढ़ी में एक मामा ने अपनी भांजी के साथ जो किया है, उसे सुनकर हर कोई स्तब्ध है। दरअसल, जिले के रीगा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो साल की बच्ची के साथ उसके मामा ने ही दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया है। बच्ची की मां ने बताया कि खिलाने के बहाने बच्ची को गोद में उठाकर आरोपी बाहर ले गया। जब बच्ची घर आई तो देखा कि जांघ पर खून लगा हुआ है। खून भी ज्यादा निकल रहा था और बच्ची जोर-जोर से चिल्ला रही थी। तब जाकर पता चला कि खिलाने के बहाने ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। जब आरोपी व्यक्ति को खोजा गया तो वह अपने घर भाग गया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, आरोपी अपनी बहन के घर आया था। उसी दौरान इस घटना को अंजाम देकर वहां से भाग निकला। पीड़िता कि मां ने बताया कि आसपास के लोगों से पता चला कि बच्ची थोड़ी देर के लिए बेहोश हो गई थी। अकेला देखा तो पानी का छींटे मारकर उसे लेकर मां के पास पहुंचाया, जिसके बाद मामले की जानकारी हुई। इस घटना से हर कोई हतप्रभ है। बताया जा रहा है कि आरोपी रिश्ते में बच्ची का चचेरा मामा लगता है। बच्ची की मां ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी है। उसके बाद पुलिस हरकत में आई और काफी मशक्कत के बाद आरोपी को नगर थाना क्षेत्र के भूपभौरो गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के भूपभौरो गांव निवासी मोहन राय के बेटे गुलशन कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं, बच्ची की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम बच्ची का मेडिकल भी करा लिया है।
विज्ञापन