फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Crime News murder case Sensation due to brutal murder of elderly woman

Bihar Crime News: बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या से सनसनी, परिजनों पर जताया गया शक; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 13 Sep 2025 07:19 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Sat, 13 Sep 2025 07:19 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के देवरिया थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला फूलझड़ी देवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है, जबकि परिजनों ने परिवार के ही लोगों पर शक जताया है।

विज्ञापन
Bihar Crime News murder case Sensation due to brutal murder of elderly woman
Bihar Crime News: बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या से सनसनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर के देवरिया थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मृतका की पहचान 72 वर्षीय फूलझड़ी देवी, पत्नी महेंद्र साह, के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

मृतका के तीन बेटे हैं
परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला की हत्या घर के अंदर ही की गई। उनके अनुसार, नानी (फूलझड़ी देवी) जोर-जोर से चिल्ला रही थीं, लेकिन जब तक लोग पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों का कहना है कि उन्हें चाकू या किसी धारदार हथियार से मारा गया। मृतका के तीन बेटे हैं। बड़ा और छोटा बेटा यहीं रहते हैं, जबकि मंझला बेटा गुजरात में रहता है और कभी-कभी गांव आता है। परिवार में पहले से विवाद चल रहा था और आशंका है कि हत्या घर के ही लोगों ने की है। परिजनों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Manipur: हिंसा भड़कने के बाद पहली बार मणिपुर में पीएम मोदी, जानें दो साल में कितने बदले राज्य के हालात?

विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के बयान दर्ज
देवरिया थाना प्रभारी मनोज कुमार साह ने बताया कि बुजुर्ग महिला की हत्या के संबंध में सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हत्या चाकू या धारदार हथियार से की गई है। एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Bihar News : वैशाली में सोनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 अपराधी गिरफ्तार, लूट और चोरी का सामान बरामद
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed