{"_id":"68c5510dd6b874df990724ee","slug":"sonpur-police-took-big-action-in-vaishali-10-criminals-arrested-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : वैशाली में सोनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 अपराधी गिरफ्तार, लूट और चोरी का सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : वैशाली में सोनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 अपराधी गिरफ्तार, लूट और चोरी का सामान बरामद
Sat, 13 Sep 2025 04:40 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी
Updated Sat, 13 Sep 2025 04:40 PM IST
सार
Bihar Crime News: वैशाली जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई लूट और चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 10 अपराधियों को गिरफ्तार कर लूटे गए मोटरसाइकिल, मोबाइल, नकदी और आभूषण बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
लूट और चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Bihar Crime News: वैशाली जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले अपराधियों ने यात्रियों को पिस्टल दिखाकर और मारपीट कर तीन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। इसमें अपराधियों ने तीन मोटरसाइकिल, मोबाइल, नकदी और सोने का लॉकेट लूट लिया था। इस मामले में सोनपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी।
विशेष टीम ने की थी छापेमारी
इसी बीच, सोनपुर के भरपूरा इलाके में एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और सोना-चांदी के गहने भी चुरा लिए थे। लगातार हो रही इन घटनाओं को देखते हुए सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक ने तुरंत कार्रवाई करने और लूटे गए सामान की बरामदगी का निर्देश दिया। निर्देश के बाद सोनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसने छापेमारी शुरू की।
10 अपराधियों को गिरफ्तार किया
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटे गए मोटरसाइकिल, मोबाइल, नकदी और आभूषणों के साथ-साथ गृहभेदन में चोरी किए गए रुपये और गहने भी बरामद किए गए हैं। इनमें से छह अपराधी हथियार के साथ नई वारदात की योजना बनाते हुए पकड़े गए। दो अपराधी चोरी की वारदात के दौरान रंगे हाथों गिरफ्तार हुए और दो लोग लूटे गए मोबाइल व मोटरसाइकिल को खरीदने और छुपाने के आरोप में पकड़े गए। पुलिस ने इस संबंध में सारण के ग्रामीण एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में आपका घर है तो सावधान रहें, यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी;
गिरफ्तार अपराधियों के नाम और पते
बिट्टू कुमार, पिता-रामबाबू साह, साकिन-चौसिया, थाना-सोनपुर, जिला-सारण।
बिहारी कुमार, पिता-साधू राय, साकिन-चौसिया, थाना – सोनपुर, जिला-सारण।
रोहित कुमार, पिता-कल्पू पासवान, साकिन-बजरंग चौक, थाना-पहलेजा, जिला – सारण।
धीरज कुमार उर्फ कलवा उर्फ काला, पिता -भगवान साह, साकिन-वर्मा चौक, भरपूरा, थाना-सोनपुर, जिला-सारण।
रवि कुमार उर्फ मेटल, पिता-राजेश राम, साकिन-साहपुर, थाना-सोनपुर, जिला-सारण।
अनोज कुमार, पिता-अशोक पासवान, साकिन-मानपुर, थाना-दिघवारा, जिला-सारण।
विशाल कुमार, पिता-पडरु बैठा, साकिन- भरपूरा बाजार, थाना-सोनपुर, जिला-सारण।
दरवेशु राय, पिता-स्व. महंथ राय, साकिन- पुनरडीह, थाना-डेरनी, जिला- सारण।
विकास कुमार, पिता-रामबाबू साह, साकिन-चौसिया, थाना-सोनपुर, जिला-सारण।
नीरज कुमार, पिता-रामबाबू साह, साकिन-चौसिया, थाना-सोनपुर, जिला-सारण।
ये भी पढ़ें- BPSC 71st Exam: आज 37 जिलों में बीपीएससी 71वीं की PT परीक्षा, गड़बड़ी रोकने के लिए खास इंतजाम; पढ़ें पूरी खबर