फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Crime News Motihari Turkaulia Police Station Area Woman shot In House

Bihar Crime News: मोतिहारी में अपराधी बेखौफ, घर में घुसकर अकेली सो रही महिला की गोली मारकर की हत्या

Wed, 20 Aug 2025 12:00 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Wed, 20 Aug 2025 12:00 PM IST
सार

Bihar Crime News : बिहार के मोतिहारी जिले में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। घर में सो रही महिला को अकेली पाकर आरोपियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। यह तुरकौलिया थाना क्षेत्र के निमोइया मोड़ के समीप एक घर की है। 

विज्ञापन
Bihar Crime News Motihari Turkaulia Police Station Area Woman shot In House
मोतिहारी में घर में अकेली सो रही महिला की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मोतिहारी में घर में अकेली पाकर एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। महिला को गोली देर रात एक से दो बजे के आसपास मारी गई है, जबकि इसकी सूचना ग्रामीणों को अहले सुबह छह से सात बजे के बीच लगी है। मौके पर पहुंचकर पुलिस तहकीकात में कर रही है। पूरी घटना मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के निमोइया मोड़ के समीप एक घर की है। जहां अपराधियों ने घर में घुसकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है। महिला अकेले घर में रहती थी।
विज्ञापन


अपराधियों को इसकी भनक थी
मृतका महिला की पहचान चंदा देवी पति उमाशंकर प्रसाद के रूप में की गई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि अपराधियों को इसकी भनक थी कि महिला घर में अकेले रहती है। सुबह जब इसकी जानकारी ग्रामीणों के माध्यम से पुलिस को हुई, तो तुरकौलिया थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले के जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Politics : 'एक दिन यह... सच्चाई सामने आएगी', राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का भाजपा और चुनाव आयोग पर हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का बयान आया सामने
वहीं, घटना के संबंध में एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि मृतिका की उम्र 50-55 वर्ष की है। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा घर पर नहीं था। महिला की पति मिल पर सोने गया था। इसका छोटा बेटा अपने 4 दोस्त के साथ मेला देखकर 12.00 बजे रात के आया, तो अपने दोस्त के घर डेढ़ घंटा रुका। वहां से अपने घर जाने की बात कह रहा था। मृतिका का छोटा बेटा संदिग्ध लग रहा है। वहीं, इस संबंध में मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। किसी नजदीकी के द्वारा ही घटना घटित लग रही है। पूरे मामले को एसडीपीओ देख रहे हैं, शीघ्र ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

ये भी पढ़ें- Bihar : प्रोफेसर के बेटे का अपराधियों ने किया अपहरण, पुलिस को देखकर गाड़ी से कूदकर भागा बच्चा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed